खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। कांग्रेस के बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने जिले में इन दिनों वन विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार पेड़ों की कटाई करवाये जाने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है, कि वन विभाग द्वारा बिना ग्राम सभा और ग्रामीणों की सहमति के बिना पेड़ों की कटाई हो रही है, जिसपर तत्काल रोक लगाई जाए। विधायक ने बिना ग्राम सभा की अनुमति के हो रहे अवैध वनों की कटाई करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विधायक विक्रम मंडावी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बीजापुर जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और यहां पेसा कानून लागू है। ऐसे में वन विभाग द्वारा ग्राम सभा और ग्रामीणों की सहमति के बिना फलदार पेड़ों महुआ, तेंदू, शीशम, सागौन, आंवला, हल्दू, बीजा जैसे बेस कीमती पेड़ों की अवैध कटाई कराई जा रही है। जबकि ग्रामीण लगातार इस कटाई का विरोध कर रहे है, इसके बावजूद उनकी एक नहीं सुनी जा रही है। विक्रम मंडावी ने पत्र के माध्यम से इसे अवैध कटाई बताते हुए विभाग से सभी प्रक्रिया को गोपनीय रखने के साथ-साथ कूप की श्रेणी और प्रोजेक्ट को गोपनीय रखने का आरोप लगाते हुए इस अवैध कटाई को तत्काल रुकवाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण


