Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
- भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
- माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि
- महासमुंद में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़: बीच शहर में कार खराब होने से खुली तस्करों की पोल
- खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से CM साय का कार्यक्रम रद्द, सचिन तेंदुलकर के शेड्यूल में भी बड़ा बदलाव
- अभिषेक शर्मा ने ‘ऐतिहासिक’ शतक से ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप?
Author: Khabar World
“मोर गांव – मोर पानी – मोर तरिया” अभियान बना जनभागीदारी का मॉडल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का व्यापक एवं प्रभावी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पूर्व ही विभिन्न स्तरों पर लंबित प्रकरणों एवं समस्याओं का निराकरण कर योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित “मोर गांव – मोर पानी – मोर तरिया” अभियान के अंतर्गत “नवा तरिया – आय के जरिया” पहल ने जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के शासकीय उचित मूल्य दुकानों में “चावल उत्सव एवं उपभाक्ता जागरूकता” सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को चावल का वितरण किया गया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को बताया कि राज्य शासन द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र परिवार खाद्यान्न से वंचित न रहे। जिला खाद्य अधिकारी पंकज सेतपाल ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली…
किसान बसदेव राजपूत ने कमाए 01 लाख 90 हजार रूपए से अधिक खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम खुटेरा के किसान बसदेव राजपूत ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए एक मिसाल कायम की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती कर यह सिद्ध किया है कि नई तकनीक और सही मार्गदर्शन से कृषि को लाभकारी बनाया जा सकता है। किसान राजपूत के पास कुल 1.70 हेक्टेयर भूमि है, जिसमें से उन्होंने लगभग 01 एकड़ क्षेत्र में उद्यानिकी फसल के रूप में ग्राफ्टेड बैंगन की खेती की।…
एडीएम ने सुनी आमजनों की मांगें एवं समस्याएं खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट में आयोजित होने वाला जनदर्शन के माध्यम से आमजनों की समस्याओं को न केवल सुनी जा रही है, बल्कि उनके समाधान के लिए त्वरित और प्रभावी कार्यवाही भी की जा रही है। इससे जनता का विश्वास और मजबूत हो रहा है तथा शासन की जनहितकारी नीतियां जमीनी स्तर पर सार्थक रूप से क्रियान्वित हो रही हैं। जनदर्शन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त मंच बनता जा रहा है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आयोजित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग नवागढ़, जिला बेमेतरा द्वारा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल राज एवं बीपीएम सी.के. देवांगन के नेतृत्व में 06 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया। इस अभियान के माध्यम से किशोरी बालिकाओं को गंभीर बीमारी से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में प्रभावी पहल भारत सरकार द्वारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में कृषि आदान सामग्रियों की सुचारू उपलब्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप संचालक कृषि मोरध्वज डडसेना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है तथा शिकायतों एवं त्वरित कार्रवाई के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। सहकारी समितियों एवं निजी खाद विक्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर स्टॉक की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत 06 अप्रैल 2026 को सहायक संचालक कृषि डॉ.…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं मिशन गांव चलो अभियान के तहत बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के द्वारा नगरनार ब्लॉक के गारावंडकला कांग्रेस कमेटी अंतर्गत बूथ कमेटी व पंचायत कमेटी गठन प्रकिया हेतु बैठक ली गई। इस बैठक में बूथ कमेटी व पंचायत कमेटी के विस्तार व आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी “मिशन गांव चलो अभियान” के तहत संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 ने देशभर के जनजातीय समुदायों के खिलाड़ियों को एक साझा मंच पर एकत्रित किया, जहाँ अलग-अलग स्तर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुछ के लिए यह बहु-खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का पहला अनुभव था, तो कुछ के लिए यह उनके उभरते हुए करियर का अगला महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इस उद्घाटन संस्करण में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया, जिसमें लगभग 3800 खिलाड़ियों ने नौ खेल विधाओं में प्रतिस्पर्धा की। तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती में कुल 106…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले में आस्था, परंपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है बीजापुर के प्रसिद्ध चिकट राज देव के पूजा अर्चना के साथ मेला पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित हो रहा है। मेले की सबसे खास बात यह है कि आसपास के गांवों के 33 देवी-देवता चिकट राज देव से मिलने पहुंचे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास के माहौल में बना हुआ है। बीजापुर का ऐतिहासिक और प्रसिद्ध चिकट राज देव मेला इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां विभिन्न गांवों से 33 देवी-देवताओं की पारंपरिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का आबंटन जारी कर दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने केंद्र सरकार से प्राप्त प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) के कोटे में से 528 किलोलीटर केरोसिन राशनकार्डधारियों के लिए आवंटित किया है। यह केरोसिन उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। खाद्य विभाग के अनुसार, अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के सभी राशनकार्डधारियों को इसका लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में प्रति राशनकार्ड अधिकतम 1 लीटर और ग्रामीण क्षेत्रों (अनुसूचित एवं गैर-अनुसूचित) में अधिकतम 2 लीटर केरोसिन दिया जाएगा। राज्य शासन…

