खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के शासकीय उचित मूल्य दुकानों में “चावल उत्सव एवं उपभाक्ता जागरूकता” सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को चावल का वितरण किया गया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को बताया कि राज्य शासन द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र परिवार खाद्यान्न से वंचित न रहे। जिला खाद्य अधिकारी पंकज सेतपाल ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। “चावल उत्सव” के माध्यम से हितग्राहियों को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया गया।
खाद्य अधिकारी ने बताया कि चावल उत्सव के दौरान विभिन्न उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण कर वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकान संचालकों को निर्देश दिए कि वे शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखें तथा हितग्राहियों को समय पर राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने उचित मूल्य दुकानों में पहुंचकर अपने हिस्से का चावल प्राप्त किया और शासन की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


