Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जब ‘जननायक’ बने ‘खिलाड़ी’- मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में बच्चों के साथ साझा की खेल की पिच
- सुशासन तिहार: जशपुर के चंदागढ़ में मुख्यमंत्री साय ने चखा ‘आत्मनिर्भरता’ का स्वाद, ‘लखपति दीदी’ सुमिला की संघर्ष गाथा ने जीता दिल
- कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक का सपना हो रहा साकार
- सपनों को मिला ‘साय’ का सहारा: भैंसामुड़ा में जब मुख्यमंत्री ने नन्हीं मानविका को पहनाया अपना चश्मा
- रायपुर में IPL का धमाका: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगे दिग्गज, जानें टिकट और शेड्यूल की पूरी डिटेल
- मुख्यमंत्री का मिशन ‘सुशासन’: फीडबैक के लिए मैदान में उतरे मुख्यमंत्री साय
- शिशुपाल पर्वत की तराई में मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में सनसनी
- मुआवजे के लिए बुना गया ‘फर्जी’ जाल, 4 वकीलों की होगी गिरफ्तारी
Author: Khabar World
*उपमुख्यमंत्री शर्मा ने विधानसभा में नशे के विरुद्ध की गई कार्रवाइयों के बारे में दी जानकारी* KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l प्रदेश में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के मुद्दे पर विधानसभा में विधानसभा सदस्यों श्री अजय चंद्राकर एवं श्री धरमलाल कौशिक ध्यान आकर्षण का जवाब उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश में चरस, गांजा, ब्राउन शुगर, हेरोईन, अफीम, डोडा, नशीली गोलियों जैसे मादक पदार्थों, अवैध नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए शासन दृढ़ संकल्पित है तथा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने…
KWNS – बस्तर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के राज्य बजट को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी.वेंकट ने इसे विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि प्रदेश को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने का स्पष्ट रोडमैप है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बजट में माताओं-बहनों, बेटियों, युवाओं, किसानों, श्रमिकों और आदिवासी समाज सभी के हितों को प्राथमिकता दी गई है। रायपुर में मेट्रो-होम्योपैथी अस्पताल की स्थापना, महिलाओं के लिए रजिस्ट्री शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट, बेटियों के 18 वर्ष…
राज्यसभा चुनाव: भूपेश बघेल ने खुद को दौड़ से किया अलग, भाजपा-कांग्रेस में नामों को लेकर तेज हुआ मंथन
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सियासी बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ कर दिया है कि वे राज्यसभा जाने की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे वर्तमान में विधायक और पार्टी के महामंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं तथा उम्मीदवार का अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान ही करेगा। राज्यसभा की दो सीटें — केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम के रिक्त पद — पर होने वाला चयन राज्य के आगामी राजनीतिक…
KWNS- कुलतूली l पश्चिम बंगाल के कुलतूली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 129 अंतर्गत एक ग्राम में कुलतूली मंडल-1 के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से खाद्य मंत्री दयालदास बघेल उपस्थित रहे। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं स्थानीय समर्थक शामिल हुए। बैठक के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने पार्टी की रीति-नीति, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता होते हैं और उन्हीं के प्रयासों से पार्टी को मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर lराजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित तूता इलाके में प्रस्तावित फिल्म सिटी निर्माण को लेकर सियासत तेज हो गई है। करीब 1500 पेड़ों की कटाई के फैसले के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को अनोखा और आक्रामक प्रदर्शन किया। पर्यावरण संरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता निर्माण स्थल पर खोदे गए गड्ढों में उतर गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 1500 पेड़ों की कटाई का विरोध कांग्रेस का कहना है कि नवा रायपुर को एक “ग्रीन सिटी” के रूप में विकसित किया गया है। ऐसे में एक साथ 1500 परिपक्व…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान प्रदेश में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा जोरदार तरीके से सदन में उठा। राजधानी रायपुर समेत पूरे राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। भाजपा विधायकों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा, जबकि सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए लगातार कार्रवाई का दावा किया। भाजपा का आरोप: युवा नशे की गिरफ्त में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में कहा कि प्रदेश…
*’कांग्रेस का प्रलाप केवल हताशा और राजनीतिक दीवालिएपन का प्रतीक, विकास विरोधी चरित्र एक बार फिर हुआ उजागर’* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा मंगलवार को प्रस्तुत बजट पर कांग्रेस की नकारात्मक प्रतिक्रिया को राजनीतिक दीवालियापन बताया है। श्री कश्यप ने कहा कि जिस कांग्रेस ने पाँच साल तक छत्तीसगढ़ को केवल लूट और भ्रष्टाचार का केंद्र बनाए रखा, उन्हें आज विकास का यह बजट समझ नहीं आ रहा है। दरअसल, प्रदेश की भाजपा सरकार का बजट समाज के सभी…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में लापरवाही का मामला गूंजा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां काम अधूरे हैं और वहां के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। इसके लिए ठेकेदार को भुगतान नहीं होने को कारण बताया गया। विभागीय मंत्री ने इसकी जांच कराकर जल्द ही ऐसे स्थानों में इस योजना के तहत पानी पहुंचाने का भरोसा सदन को दिलाया। प्रश्नकाल के दौरान आज विपक्ष के सदस्य संगीता सिन्हा ने बालोद विधानसभा में 2 फरवरी 2026 की स्थिति में जल जीवन मिशन की…
KWNS – महासमुंद l महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी सफलता हासिल की है। ओडिशा के अंगुल से महाराष्ट्र के अकोला तक जा रहे पूरे गांजा सप्लाई चेन को तोड़ते हुए 137 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 68 लाख 50 हजार रुपये है। इसमें कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें से चार ओडिशा और चार महाराष्ट्र के निवासी है l खास बात यह है कि इसमें एक महिला आरोपी भी शामिल है – निलोफर शफी, उम्र 40 वर्ष, पति मो. शफी, निवासी फिरदोस कॉलोनी, मोतीवाल, थाना अकोटफेल, जिला अकोला,…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को प्रश्नकाल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के निर्माण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सरकार पर गलत जानकारी देकर सदन और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने पूरे मामले की जांच (परीक्षण) कर आगे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जवाब में बदलाव पर उठे सवाल प्रश्नकाल के दौरान महंत ने कहा कि एसटीपी परियोजनाओं को लेकर सरकार द्वारा बार-बार संशोधित जवाब दिए जा…

