Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन

    April 27, 2026

    सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना

    April 27, 2026

    परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
    • सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
    • परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
    • ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
    • मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
    • मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
    • कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
    • मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » पिट्स एनडीपीएस के तहत पहली बार प्रदेश में 145 प्रकरणों पर हुई कार्रवाई- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
    रायपुर

    पिट्स एनडीपीएस के तहत पहली बार प्रदेश में 145 प्रकरणों पर हुई कार्रवाई- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    Khabar WorldBy Khabar WorldFebruary 25, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    *उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने विधानसभा में नशे के विरुद्ध की गई कार्रवाइयों के बारे में दी जानकारी*

    KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l प्रदेश में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के मुद्दे पर विधानसभा में विधानसभा सदस्यों श्री अजय चंद्राकर एवं श्री धरमलाल कौशिक ध्यान आकर्षण का जवाब उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश में चरस, गांजा, ब्राउन शुगर, हेरोईन, अफीम, डोडा, नशीली गोलियों जैसे मादक पदार्थों, अवैध नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए शासन दृढ़ संकल्पित है तथा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

    उपमुख्यमंत्री ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा राज्य में पहली बार एनडीपीएस एक्ट के तहत् दर्ज प्रकरणों में सिरे से विवेचना कर आरोपियों, उनके सहयोगी एवं सप्लायर के विरूद्ध वित्तीय जांच भी की जा रही है। पिट्स एनडीपीएस एक्ट को क्रियाशील कर आरोपियों के वित्तीय आधार को खत्म करने का काम किया जा रहा है। पहले अपराधी जेल से निकलकर नशे के कारोबार से कमाए काले धन को एन्जॉय करते थे, पर अब उस पर भी नकेल कसी जा रही है। वर्ष 2025 में 16 आरोपियों की 13 करोड़ 29 लाख 54 हजार 735 रूपए की सम्पत्ति जप्त फ्रीज कराई गई है। वर्ष 2024 से 31 जनवरी 2026 तक 145 आदतन आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है।

    उन्होंने बताया कि विगत चार माह में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के 399 प्रकरण दर्ज कर 679 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलों में 6791 किलोग्राम गांजा, 37 ग्राम ब्राउन शुगर, 484 ग्राम अफीम, 264.35 ग्राम हेरोईन, 16.56 ग्राम कोकीन, 23.84 ग्राम एमडीएमए, 512.880 किलोग्राम डोडा तथा 98,231 नग नशीली दवाइयां जब्त की गई हैं।

    उन्होंने बताया कि शासन द्वारा नशे के साधनों पर भी कार्रवाई की जा रही है। जिला रायपुर और दुर्ग में नशा सेवन के साधन जैसे गोगो, स्मोकिंग कोन, रोलिंग पेपर आदि की बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 18 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आयुक्त, रायपुर द्वारा इन सामग्रियों को प्रतिबंधित करने हेतु आदेश भी जारी किया गया है। उन्होंने नशे के विरुद्ध अभियान की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर जिले के थाना खरोरा अंतर्गत 20 मई 2025 को 27.894 किलोग्राम गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी 98.46 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज कराई गई है।

    इसी प्रकार दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में रायपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 9 प्रकरणों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया और विभिन्न मादक पदार्थ जब्त किए। रायगढ़ में उड़ीसा से नशीली दवाइयों की तस्करी करते पाए जाने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 250 पेंटाजोसीन इंजेक्शन और 160 नाइट्राजेपम टैबलेट जब्त किए गए। बिलासपुर पुलिस ने पिछले दो वर्षों में 181 प्रकरणों में 306 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में गांजा, अफीम, हेरोईन और अन्य नशीली दवाइयां जब्त की हैं।

    उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 11 फरवरी 2026 को थाना टिकरापारा में एक आरक्षक से हेरोईन (चिट्टा) बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है तथा मामले की विवेचना जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    आंकड़ों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में कुल 1288 प्रकरणों में 2342 आरोपियों को गिरफ्तार कर 16,999.7 किलोग्राम गांजा सहित विभिन्न मादक पदार्थ जब्त किए गए। वहीं वर्ष 2026 में 31 जनवरी तक 146 प्रकरणों में 257 आरोपियों की गिरफ्तारी कर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

    श्री शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा सभी जिलों में टास्क फोर्स गठित की गई है तथा 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के लिए 100 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। एनडीपीएस एक्ट के मामलों में एंड-टू-एंड विवेचना के साथ वित्तीय जांच भी की जा रही है।

     

    *’मानस’ पोर्टल का उपमुख्यमंत्री ने विधानसभा में कराया परीक्षण*

    उन्होंने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की शिकायत हेतु ‘मानस’ टोल फ्री नंबर 1933 चालू किया गया है। जिसपर वरिष्ठ सदस्य श्री अजय चंद्राकर ने उसके सतत कार्य करने को सुनिश्चित करने की ओर ध्यान आकृष्ट किया जिसपर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विधायक श्री सुशांत शुक्ला को कॉल लगा कर जांच करने को कहा और श्री शुक्ला ने तुरन्त बाहर जाकर उसकी जांच कर टोल फ्री नम्बर के कार्यरत होने की जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि शासन की ठोस और प्रभावी कार्रवाई से मादक पदार्थों के सप्लाई और डिमांड नेटवर्क को तोड़ा जा रहा है।

     

    *ध्यानाकर्षण पर उपमुख्यमंत्री ने अजय चंद्राकर एवं पूर्व मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया*

    उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विधानसभा में सदस्य श्री अजय चंद्राकर एवं श्री धरमलाल कौशिक द्वारा लाये गए ध्यानाकर्षण पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस ध्यानाकर्षण से ना सिर्फ सदन को शासन की कार्रवाई की जानकारी मिलेगी अपितु अपराधियों को भी यह समझ में आ जायेगा कि सरकार नशे के व्यापार को समाप्त करने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने पूरे जवाब को सुनने और समझने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

    April 27, 2026

    विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्य भर में होंगे विशेष कार्यक्रम राज्यपाल डेका ने दिए निर्देश

    April 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक

    April 27, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,340

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,280

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,208
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन

    By Khabar WorldApril 27, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जल जीवन मिशन से गांवों की तस्वीर बदल रही है। इसने ग्रामीणों,…

    सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना

    April 27, 2026

    परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल

    April 27, 2026

    ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन

    April 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन

    April 27, 2026

    सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना

    April 27, 2026

    परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल

    April 27, 2026

    ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन

    April 27, 2026

    मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार

    April 27, 2026

    मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

    April 27, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.