Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
Author: Khabar World
गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर दिया जोर खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के प्रभारी सचिव एवं पीएम श्री योजना के नोडल श्री चंदन कुमार ने आज मुंगेली जिले का दौरा कर पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चंदन कुमार ने स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशाला, खेल सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम श्री योजना के निर्धारित मानकों के अनुरूप विद्यालय में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। यूपीएससी 2025 में 35वां स्थान हासिल कर रायपुर जिले का नाम रोशन करने वाली वैभवी अग्रवाल के निवास पहुंचकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मिठाई खिलाकर, पुष्पगुच्छ तथा प्रेरक पुस्तक भेंट कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन तथा रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने है, जहाँ इलाज के लिए भर्ती एक मरीज ने बाथरूम की चौखट पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महासमुंद जिले के निवासी लखनलाल साव के रूप में हुई है, जिसे घटना से महज एक दिन पहले ही अस्पताल में दाखिल कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, लखनलाल मानसिक रूप से परेशान था और अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही लगातार अपने परिजनों से मोबाइल फोन की मांग कर रहा था। घटना के करीब आधे…
यह प्रोजेक्ट भाजपा किसान मोर्चा का है या मंत्रियों का है? खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े विनायक ताम्रकार की खेत में अफीम की अवैध खेती पर प्रदेश में हलचल मची हुई है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अफीम की खेती की बात सुनकर स्वयं आज समोदा पहुंचे, खेती का मुआयना किया और इसके बाद एक नहीं दो ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि यह प्रोजेक्ट भाजपा किसान मोर्चा का है, या मंत्रियों का है? पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पहले ट्वीट सुशासन की अफीम!! – Part 1 में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी जिले की सायरा बानो ने यह साबित कर दिया है कि यदि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने का जज़्बा हो, तो कठिन से कठिन परिस्थितियाँ भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं। शारीरिक दिव्यांगता और अत्यंत गरीब पारिवारिक स्थिति के बावजूद सायरा बानो आज आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनकर उभरी हैं। कल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है । सायरा बानो पहले बेहद आर्थिक तंगी में जीवन यापन कर रही थीं। रोजगार के अभाव के कारण उनके लिए दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी एक बड़ी चुनौती बन गया था।…
संघर्ष से सफलता तकः सावित्री उरांव की प्रेरक कहानी प्रशिक्षण और वित्तीय सहयोग से बढ़ी आय, सालाना कमाई पहुंची लगभग 8 लाख रुपये खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को स्व सहायता समूहों के माध्यम से संगठित कर उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसका परिणाम यह है कि आज ग्रामीण महिलाएं न केवल अपने…
KWNS- प्रिया पाठक, रायपुर। प्रदेश में इन दिनों बोर्ड परीक्षाएं संचालित हो रही हैं और परीक्षा केंद्रों का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर के सुंदर नगर स्थित पं. सुन्दरलाल शर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय में अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने केंद्राध्यक्ष को बदल दिया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डंगनिया की प्राचार्य अल्का त्रिवेदी को नया केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2025-26 के लिए पहले शहजादे एजाज, व्याख्याता शासकीय जे.आर. दानी…
KWNS – दुर्ग। छत्तीसगढ़ की राजनीति में अवैध अफीम की खेती को लेकर बड़ा हड़कंप मच गया है। अपने खेत में बड़े पैमाने पर अफीम उगाने के आरोपी भाजपा नेता विनायक ताम्रकार पर भारतीय जनता पार्टी ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। विनायक ताम्रकार भाजपा के राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक के पद पर कार्यरत थे। मामले के सामने आने के बाद पार्टी ने तत्काल प्रभाव से यह कदम उठाया है। मक्के की फसल के बीच छिपाकर लगाई थी अफीम दुर्ग पुलिस ने शिवनाथ नदी पार स्थित समोदा गांव में विनायक ताम्रकार…
*रौनक अग्रवाल, संजय डहरिया, दर्शना सिंह एवं डायमंड सिंह ध्रुव ने यूपीएससी में चयनित होकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने रौनक अग्रवाल, संजय डहरिया, दर्शना सिंह एवं डायमंड सिंह ध्रुव को यूपीएससी परीक्षा में सफलता अर्जित करने पर बधाई दी और कहा कि अभ्यर्थियों ने यूपीएससी में चयनित होकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। चयनित अभ्यर्थियों में रायपुर के रौनक अग्रवाल ने 772वाँ रैंक और संजय डहरिया ने 946वाँ रैंक हासिल किया है। इसके अलावा एमसीबी जिले की भाजपा पार्षद की पुत्री दर्शना सिंह को 283वीं रैंक हासिल…
KWNS – तेहरान/वॉशिंगटन। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान द्वारा अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए जा रहे सटीक हमलों को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। द वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस, ईरान को मध्य-पूर्व में मौजूद अमेरिकी सैन्य संसाधनों की रियल-टाइम खुफिया जानकारी उपलब्ध करा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में कुवैत में हुए हमले में छह अमेरिकी सैनिकों की मौत और कई अन्य के घायल होने के बाद यह सवाल उठने लगा था कि ईरान को अमेरिकी सैन्य ठिकानों की इतनी सटीक जानकारी कैसे मिल रही है। इसी…

