KWNS- प्रिया पाठक, रायपुर। प्रदेश में इन दिनों बोर्ड परीक्षाएं संचालित हो रही हैं और परीक्षा केंद्रों का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर के सुंदर नगर स्थित पं. सुन्दरलाल शर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय में अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने केंद्राध्यक्ष को बदल दिया है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डंगनिया की प्राचार्य अल्का त्रिवेदी को नया केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2025-26 के लिए पहले शहजादे एजाज, व्याख्याता शासकीय जे.आर. दानी कन्या शाला को पं. सुन्दरलाल शर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय में केंद्राध्यक्ष बनाया गया था।
परीक्षा के दौरान निरीक्षण दल द्वारा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें अनियमितता सामने आई। निरीक्षण दल की रिपोर्ट मिलने के बाद डीईओ ने तत्काल प्रभाव से शहजादे एजाज को हटाकर उनकी जगह अल्का त्रिवेदी को केंद्राध्यक्ष नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।



