Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुकमा का गोगुंडा: बंदूक की गूंज से ‘विकास की किलकारी’ तक का ऐतिहासिक सफर
- ‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति-2026’ महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम: रत्नावली कौशल
- निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- भीषण गर्मी का तांडव: कांकेर में 40°C के पार पहुंचा पारा, प्यास बुझाने जंगलों से बस्तियों की ओर पलायन कर रहे वन्यजीव
- भानुप्रतापपुर में माइंस ठेकेदार के ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी
- कांकेर-नारायणपुर सरहद पर बड़ा आईईडी विस्फोट; DRG के 3 जवान शहीद, 1 घायल
- वाटर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- परीक्षा के बोझ ने छीनी एक और जिंदगी; 10वीं में दोबारा फेल होने पर 17 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड
Author: Khabar World
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में निरामय आरोग्य संस्थान रायपुर को एम्बुलेंस प्रदान किए। उन्होंने लोकभवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपने स्वेच्छानुदान मद से एम्बुलेंस की चाबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इन वाहन का उपयोग निरामय आरोग्य संस्थान में किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. पुर्णेन्द्रु सक्सेना सहित संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित थे।
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब बिक्री को लेकर स्थिति एक बार फिर बदल गई है। राज्य सरकार ने अब होली पर शराब बिक्री की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आबकारी विभाग जल्द ही औपचारिक आदेश जारी करेगा। दरअसल, नई आबकारी नीति में पहले तय सात ड्राई डे में से तीन दिन—होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी)—को हटाने का फैसला किया गया था। इसके बाद यह माना जा रहा था कि इन अवसरों पर शराब दुकानें खुली रहेंगी। लेकिन अब सरकार ने अपना रुख बदलते हुए होली पर…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश करते हुए विकास की नई दिशा तय करने का दावा किया। बजट में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधानों के साथ राजधानी रायपुर को आधुनिक और स्मार्ट बनाने हेतु मेट्रो रेल सर्वे तथा AI सेंटर जैसी बड़ी घोषणाएं की गई हैं। बस्तर से रायपुर तक बड़ी घोषणाएं वित्त मंत्री ने बस्तर क्षेत्र के अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो नई एजुकेशन सिटी की स्थापना को मंजूरी दी, जिसके लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं इंद्रावती नदी…
KWNS – व्यास पाठक , रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026–27 का अपना तीसरा बजट पेश किया। बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, औद्योगिक विकास और शहरी अधोसंरचना को प्राथमिकता देते हुए अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं और परियोजनाओं का प्रावधान किया गया है। आने वाले वर्षों में इन योजनाओं का प्रभाव प्रदेश के समग्र विकास पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने की उम्मीद है। राजधानी रायपुर के लिए नए फ्लाईओवर, कालीबाड़ी अस्पताल के विस्तार तथा प्रदेश के पहले शासकीय होम्योपैथिक कॉलेज की स्थापना की घोषणा विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एक नजर…
KWNS – रायपुर l भारतीय सेना में भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। सेना में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army (www.joinindianarmy.nic.in�) पर जाकर 1 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) का आयोजन जुलाई–अगस्त 2026 में किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) और भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती कार्यालय के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य…
KWNS -व्यास पाठक ,रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों और राजधानी की लचर यातायात व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष के ही विधायक सुनील सोनी ने परिवहन मंत्री केदार कश्यप को कटघरे में खड़ा कर दिया। प्रश्नकाल के दौरान विधायक ने सड़क हादसों को रोकने के मास्टर प्लान और रायपुर में बंद पड़ी सिटी बसों के संचालन को लेकर तीखे सवाल पूछे। प्रदेश में सड़क हादसों का बढ़ता ग्राफ आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहा है, जहां रोजाना औसतन 18–19 लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। राजधानी रायपुर में सस्ती…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर lरायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज विधानसभा में राज्य सरकार का बजट पेश कर रहे हैं। बतौर वित्त मंत्री यह उनका लगातार तीसरा बजट है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद उन्होंने राज्य के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने अपने निवास पर विशेष पूजा-अर्चना की और उसके बाद वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। वे बजट के ब्रीफकेस के साथ अपनी धर्मपत्नी डॉ. अदिति पटेल के साथ नजर आए। सदन रवाना होने से पहले…
KWNS. -व्यास पाठक, रायपुर lविष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने वित्त मंत्री को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को यह बजट और अधिक सशक्त आधार प्रदान करेगा। बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,…
*प्रदेश के विकास को नई गति देगा बजट : मुख्यमंत्री श्री साय* KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत किए जा रहे राज्य के बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नवीन विधानसभा भवन में प्रस्तुत होने जा रहा हमारी सरकार का यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विज़न को नई मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और…
*समृद्ध किसान, मजबूत उद्योग और बढ़ता सेवा क्षेत्र: विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम* KWNS- रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रदेश की मजबूत, संतुलित और विकासोन्मुख अर्थव्यवस्था का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, किसानों के हित में लिए गए निर्णयों, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने तथा सेवा क्षेत्र के विस्तार के कारण छत्तीसगढ़ आज विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वर्ष 2025-26 में प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) प्रचलित भावों पर बढ़कर लगभग 6 लाख…

