Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र में नागलु सड़क किनारे स्थित एक बंद पड़े क्रशर प्लांट में डूबने से 13 साल के किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान आदर्श वाघमारिया (13) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बंद पड़े क्रशर प्लांट के गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त को बचाने के लिए पानी में उतरा था, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण स्वयं ही डूब गया। बताया जा रहा है कि पानी के किनारे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कुम्हरावण्ड स्थित शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में संचालित अखिल भारतीय समन्वित कन्द फसल अनुसंधान परियोजना द्वारा आदिवासी उपयोजना के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोहण्डीगुड़ा विकासखंड के ग्राम टाकरागुड़ा से आए 25 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया, जहाँ उन्हें कंदीय फसलों की आधुनिक खेती और प्रबंधन के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आरएस नेताम ने किसानों को संबोधित करते हुए कंदीय फसलों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पारंपरिक खेती के साथ-साथ कंद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के खारून रेलवे कॉलोनी में गुरुवार सुबह युवक की खून से लथपथ लाश मिली। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक की शिनाख्त राजा साहू के रुप में हुई है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। गंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह कुछ राहगीरों ने रेलवे कॉलोनी के भीतर युवक को खून से सना हुआ जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। आपसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला मुख्यालय के आड़ावाल स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में उम्मीदों की एक नई सुबह देखी गई, जब अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज पिंगुआ और कलेक्टर आकाश छिकारा ने वहां प्रशिक्षण ले रहे युवाओं के बीच पहुंचकर उनके सुनहरे भविष्य की नींव को और मजबूती दी। यह भ्रमण महज एक निरीक्षण नहीं, बल्कि उन 28 आत्मसमर्पित युवाओं के हौसलों को सलाम करने का अवसर था, जिन्होंने बंदूक छोड़कर अब हाथों में वेल्डिंग मशीन और तकनीकी औजार थाम लिए हैं। लाइवलीहुड कॉलेज के गलियारों में भ्रमण करते हुए अधिकारियों ने देखा कि कैसे बीजापुर के ये युवा अपनी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के थाना गीदम क्षेत्र अंतर्गत गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल-पहाड़ क्षेत्र में नक्सली सामग्री और हथियार डम्प होने की आसूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा निर्देश और उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) राहुल कुमार उयके के नेतृत्व में डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स के जवानों का बल रवाना किया गया था। 3 मार्च को रात्री लगभग 9 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी एसीएम कैडर का नक्सली राजेश पुनेम मारा गया है, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। वहीं मौके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ से खाली हो रही राज्यसभा की सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान विधानसभा में नेता -प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक उमेश पटेल सहित कांग्रेस के कई विधायक और नेता मौजूद रहे। बता दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं, इनमें से एक फूलोदेवी नेताम और दूसरा केटीएस तुलसी की है, जिनका कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। सीट हो रही सीट के लिए कराए जा रहे चुनाव में कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को एक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-मरवाही। घटना ग्राम कटरा के धनुहारीटोला की है। यहां 65 वर्षीय फूलमतिया बाई धनुहार की उनके बेटे दलबीर सिंह ने गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए पैसे आए थे। आरोपी बेटा दलबीर सिंह उन पैसों और जमीन में ज्यादा हिस्सेदारी की मांग कर रहा था। मृतक महिला ने आवास के लिए आए पैसे देने से इनकार कर दिया और जमीन परिवार के सभी सदस्यों में बराबर बांटने की बात कही थी। इसी बात को लेकर बेटा नाराज था। वहीं होली के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा के नामांकन दाखिल कार्यक्रम में कई नेता शामिल हुए। सीएम साय ने कहा, आज भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी ने मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं भारतीय जनता पार्टी के आदरणीय पदाधिकारिगण की गरिमामयी उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वर्मा राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की सशक्त नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व पूरी श्रद्धा, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगी। उनका अनुभव, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण उच्च सदन में प्रदेश की आवाज़ को मजबूती प्रदान करेगा। उनकी यह उम्मीदवारी न केवल राजनीतिक दायित्व है,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजेपी से उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने छग विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल की। सीएम साय इस दौरान मौजूद रहे। बता दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए वर्तमान में 5 सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें 2 सांसदों का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जबकि 2 सदस्यों का कार्यकाल 2028 और 2030 तक जारी रहेगा। 9 अप्रैल 2026 तक कार्यकाल वाले सांसदों में फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी शामिल हैं। यह दोनों कांग्रेस पार्टी से हैं। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून…
वैदिक ज्योतिष का अध्ययन करने वाले अधिकतर लोग शनि देव को केवल समस्याएं और विलंब उत्पन्न करने वाले ग्रह मानते हैं। दूसरी तरफ, ज्योतिषी कहते हैं कि शनि कठोर ग्रह है, जो ईमानदारी, अनुष्ठान और न्याय के देवता हैं। जब शनि देव खुश होते हैं, तो उनकी कृपा से दीर्घकालिक सफलता, ज्ञान और स्थिरता की प्राप्ति होती है। शनि देव का वरदान हमेशा सीधे नहीं मिलता है। अन्य ग्रहों की तुलना में शनि देव परिणाम की तुरंत गारंटी नहीं देते हैं। इसके बजाय वे धीरे-धीरे और सावधानीपूर्वक कार्य करते हैं, समय के साथ व्यक्ति के नसीब और चरित्र में बदलाव…

