खबर वर्ल्ड न्यूज-मरवाही। घटना ग्राम कटरा के धनुहारीटोला की है। यहां 65 वर्षीय फूलमतिया बाई धनुहार की उनके बेटे दलबीर सिंह ने गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए पैसे आए थे। आरोपी बेटा दलबीर सिंह उन पैसों और जमीन में ज्यादा हिस्सेदारी की मांग कर रहा था।
मृतक महिला ने आवास के लिए आए पैसे देने से इनकार कर दिया और जमीन परिवार के सभी सदस्यों में बराबर बांटने की बात कही थी। इसी बात को लेकर बेटा नाराज था। वहीं होली के दिन शराब के नशे में मां-बेटे के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना देर रात की बताई जा रही है। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मरवाही पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


