खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के खारून रेलवे कॉलोनी में गुरुवार सुबह युवक की खून से लथपथ लाश मिली। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक की शिनाख्त राजा साहू के रुप में हुई है।
मामला गंज थाना क्षेत्र का है। गंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह कुछ राहगीरों ने रेलवे कॉलोनी के भीतर युवक को खून से सना हुआ जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। आपसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
दरअसल, गुरुवार सुबह राहगीरों की सूचना पाकर गंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान राजा साहू के रूप में हुई है, जो चुना भट्टी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
युवक के आसपास जमीन पर खून के धब्बे पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अभी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
जांच अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


