Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में सनसनी: पत्नी का इलाज करा रहे युवक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
- बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास- ओ.पी. चौधरी
- प्रतिबंधित वन्य जीव कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
Author: Khabar World
चैत्र पूर्णिमा का दिन बेहद पावन माना जाता है, क्योंकि इसी दिन माता अंजनी और वानरराज केसरी के घर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में बड़े श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। भक्त इस अवसर पर व्रत रखते हैं और पूरे देश में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिलता है। हनुमान जयंती के दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।…
नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) पर धमाकेदार जीत के साथ की है। आरआर की दमदार जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही। 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले इस खिलाड़ी ने 17 गेंदों पर 52 रन की तूफानी पारी खेली। मैच के बाद वैभव ने अपनी पारी और यशस्वी जायसवाल के साथ साझेदारी पर बात की। वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “आज का प्लान बस पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करना था। शुरू में विकेट थोड़ा चिपचिपा लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, बल्ले पर…
नई दिल्ली। लौकी के पत्ते सिर्फ सब्जी का हिस्सा नहीं, बल्कि स्वास्थ्य का खजाना हैं। पाचन, वजन, हड्डियों, त्वचा और हृदय की देखभाल के लिए इन्हें अपने दैनिक आहार में शामिल करना फायदेमंद है। आइए जानते है इसके इस्तेमाल का तरीका… लौकी के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये पाचन सुधारने, वजन कम करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम इनमें प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इनका जूस या सब्जी के रूप में सेवन शरीर को डिटॉक्स करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होता है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है।मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो स्थानों पर आज हल्की बारिश और गरज चमक की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में ओले गिरने और वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौमस विभाग ने बताया कि 4 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। बारिश और बादल छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5°C रायपुर में दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.9°C अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.6°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। राताखार इलाके में अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में तैरता हुआ मिला। जोड़ा पुल के नीचे शव देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नहर में शव को उतराता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव की स्थिति संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जिससे हत्या या दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर विवाद के बीच अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी की सिंगल बेंच ने आदेश में कहा कि किसी व्यक्ति को अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण प्रार्थना सभा आयोजित करने का अधिकार है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रार्थना सभा के लिए पहले से परमिशन लेना जरूरी नहीं है। सिंगल बेंच ने इस आदेश में पुलिस की ओर से जारी नोटिस को रद्द कर दिया, जिसमें थाना प्रभारी याचिकाकर्ताओं को प्रार्थना सभा रोकने के लिए बार-बार नोटिस दे रहे थे। हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं को अनावश्यक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सेवानिवृत्त लेखापाल की हत्या मामले में चौंकाने वाला सच सामने आया है। इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मृतक के सगे भाई और परिजन ही निकले, जिन्होंने करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए सुनियोजित साजिश रचते हुए सुपारी देकर अपहरण के बाद अपने ही भाई की हत्या करा दी। इस मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल थाना लालपुर क्षेत्र से लापता हुए सेवानिवृत्त लेखापाल दामोदर सिंह राजपूत की तलाश के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और “त्रिनयन एप” की मदद से संदिग्ध वाहन की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सशक्त मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ समेत पूरा देश नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त हो चुका है। बस्तर जो वर्षों तक भय और हिंसा के साए में रहा, अब पूरी तरह नक्सल मुक्त होकर शांति, विकास और विश्वास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। डॉ. रमन सिंह ने विश्वास जताया कि अब बस्तर की धरती पर फिर से खुशियों की बहार लौटेगी। विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दो नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सरेंड करने वाले नक्सलियों की पहचान हिड़मे और शंकर के रूप में की गई है। दोनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसकी पुष्टि एसपी निखिल राखेचा ने की है। जानकारी के अनुसार, दोनों नक्सली एके-47 जैसे घातक हथियार के साथ पुलिस के पास पहुंचे और मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई। पुलिस अधिकारियों ने आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें शासन की पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात कही है। सरकार द्वारा निर्धारित नक्सलवाद समाप्ति की डेडलाइन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कुंवरगढ़ का गौरवशाली इतिहास अब पन्नों से निकलकर धरातल पर एक नई पहचान बनाने जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा की विशेष पहल पर यहां पहली बार ‘कुंवरगढ़ महोत्सव’ का आयोजन 31 मार्च से 2 अप्रैल तक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इसका शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रयास है, बल्कि कुंवरगढ़ के विकास के लिए एक ‘स्वर्णिम अध्याय’ की शुरुआत भी है। तीन दिवसीय इस महापर्व में छत्तीसगढ़ की माटी के लगभग 15 सुप्रसिद्ध और दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव के दौरान लोक…

