खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है।मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो स्थानों पर आज हल्की बारिश और गरज चमक की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में ओले गिरने और वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौमस विभाग ने बताया कि 4 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। बारिश और बादल छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिलेगी।
प्रदेश में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5°C रायपुर में दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.9°C अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.6°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं बस्तर और बिलासपुर इलाके में बारिश हाेने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर ईरान और उससे लगे कैस्पियन सागर के ऊपर ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। साथ ही एक द्रोणिका निम्न से ऊपरी क्षोभमंडल तक फैली हुई है। वहीं पंजाब और हरियाणा के आसपास एक प्रेरित चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा एक प्रमुख द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए अंदरुनी ओडिशा तक विस्तारित है।
पूर्वी भारत में भी सक्रियता बनी हुई है, जहां एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पूर्व बिहार से मणिपुर तक, बांग्लादेश, मेघालय और दक्षिण-पूर्व असम के रास्ते 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है। पश्चिमी विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडु तक एक अन्य द्रोणिका और बिहार से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक एक और द्रोणिका सक्रिय है। इन सभी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में 31 मार्च को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, हालांकि इसमें कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
- बीजापुर की 19 ग्राम पंचायतें जल्द होंगी ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित
- पखांजूर में बंगाली समन्वय समिति का विरोध प्रदर्शन 24 अप्रैल को
- ₹40 करोड़ का ‘टेक्निकल टावर’ लेगा आकार, कृष्ण कुंज के पेड़ों को नहीं पहुंचेगी आंच
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज


