चैत्र पूर्णिमा का दिन बेहद पावन माना जाता है, क्योंकि इसी दिन माता अंजनी और वानरराज केसरी के घर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में बड़े श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। भक्त इस अवसर पर व्रत रखते हैं और पूरे देश में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिलता है। हनुमान जयंती के दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इस दिन विशेष प्रार्थना करते हैं। उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार इस दिन हनुमान जी को खास भोग अर्पित कर दिए जाए तो बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनचाहा फल प्रदान करते हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि एक अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी और दो अप्रैल पर सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल चैत्र पूर्णिमा दो अप्रैल को मनाई जाएगी और हनुमान जयंती का पर्व भी दो अप्रैल को मनाया जाएगा।
हनुमान जयंती पर भगवान को चढ़ाय पिर्य भोग
1. गुड़ और चना – अगर घर में बिना कारण कलह या तनाव बना रहता है, तो हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस सरल उपाय से घर में शांति और सुख-समृद्धि आती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक माहौल बनता है।
2. पान – हनुमान जी को पान अति प्रिय माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, उन्हें पान अर्पित करने से शत्रुओं से रक्षा होती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भक्तों को श्रद्धा भाव से पान का भोग अवश्य लगाना चाहिए।
3. खीर – हनुमान जयंती के दिन खीर का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं और धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनते हैं। यह उपाय घर की आर्थिक परेशानियों को दूर कर समृद्धि लाने में सहायक माना जाता है, जिससे दरिद्रता खत्म होकर सुख-समृद्धि का वास होता है।
4. केला – हनुमान जी को केला अत्यंत प्रिय माना जाता है, इसलिए हनुमान जयंती के पावन दिन उन्हें केले का भोग अवश्य अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ भोग लगाने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्तों को श्रीराम की भक्ति तथा विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
5. जलेबी – हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को जलेबी का भोग अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर सभी देवी-देवताओं की कृपा बरसाते हैं। यह सरल उपाय जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला माना गया है।
6. लड्डू – हनुमान जी को बेसन के लड्डू बेहद प्रिय माने जाते हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर लड्डू का भोग लगाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे जीवन के संकट दूर होते हैं और सुख-शांति का वास होता है। श्रद्धा से किया गया यह भोग विशेष फलदायी माना जाता है।
Trending
- मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की
- बस्तर के ‘क्रीड़ा तीर्थ’ में प्रतिभा का महाकुंभ: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 संपन्न
- रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के साथ ही कोर्ट परिसर में तेज हुई सियासी हलचल
- छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम दबदबा: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में महिला फुटबॉल का खिताब जीता
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: अंबिकापुर में मल्लखंभ की गूंज, 14 राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
- महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.14 करोड़ की अफीम डोडा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: बीजापुर के पालनार में ‘नियद नेल्लानार’ बनी उम्मीद की किरण, मिल रही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं
- ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न


