Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- परीक्षा के बोझ ने छीनी एक और जिंदगी; 10वीं में दोबारा फेल होने पर 17 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड
- भीषण गर्मी में काल बनी नदी, डूबने से दो मासूमों की मौत; गांव में छाया सन्नाटा
- रायपुर में IPL का महासंग्राम: 10 और 13 मई को भिड़ेंगी दिग्गज टीमें, कल से खुल रहा है ‘टिकट विंडो’
- शनि जयंती और शनि अमावस्या का महासंयोग: 16 मई को बरसेंगी खुशियां, जानें 5 शुभ संयोग और मुहूर्त
- दिल्ली कैपिटल्स ने जीतकर अंक तालिका में लगाई छलांग, कहां पहुंची राजस्थान रॉयल्स? जानिए
- बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का धमाका: रितेश देशमुख की फिल्म ने पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
- सावधान! तरबूज के साथ इन 4 चीजों का मेल बन सकता है ‘स्लो पॉइजन’, मुंबई की घटना ने दहलाया देश
- भारतमाला मुआवजा घोटाला: अब हर खसरा नंबर की होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, ईडी के खुलासे के बाद दो नई जांच टीमें गठित
Author: Khabar World
KWNS – रायपुर । स्वच्छ रसोई केवल सुविधा नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और सम्मानजनक जीवनशैली की पहचान है। पारंपरिक चूल्हों के धुएँ से जूझ रही महिलाओं को राहत देने के लिए संचालित उज्ज्वला योजना 3.0 आज गरीब और ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएँ से मुक्ति, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित रसोई का लाभ मिल रहा है। कबीरधाम जिला में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत 1339 नए गैस कनेक्शन पात्र हितग्राहियों को प्रदान किए गए हैं। इन कनेक्शनों से उन परिवारों को सबसे अधिक राहत मिली है, जो…
KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में आई क्रांति अब सुदूर अंचलों के गरीब और श्रमिक परिवारों के आंगन तक पहुँचकर उनके बच्चों के सपनों को हकीकत में बदल रही है। शासन की अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के माध्यम से प्रदेश के होनहार विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा दिलाने का संकल्प अब धरातल पर जीवंत होता दिख रहा है। इसी कड़ी में आदिवासी बहुल बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिलौरी के एक पंजीकृत श्रमिक नंदकिशोर कश्यप की सुपुत्री डिंपल कश्यप ने अपनी मेधा और कड़ी मेहनत के दम पर सफलता का अध्याय लिख दिया है। डिंपल…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। जारी आदेश क्रमांक एफ-1-2/2004/23 के तहत गणेश शंकर मिश्रा को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनकी सेवा शर्तें, वेतन एवं अन्य भत्तों संबंधी विस्तृत आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि मिश्रा का प्रशासनिक सेवा…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर सावरकर केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी विचारक, समाज सुधारक, ओजस्वी लेखक-कवि और प्रखर इतिहासकार भी थे। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम को नई वैचारिक ऊर्जा प्रदान की तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मातृभूमि की…
KWNS – संतोष पाठक , मुंगेली। भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अधिवेशन में पारित प्रस्तावों के समर्थन में आज राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत देशभर के जिलों में जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री, केंद्रीय श्रम मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए। इसी क्रम में मुंगेली जिला इकाई ने जिला मंत्री रवि कांत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में दोपहर 3 बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इस कार्यक्रम में जिले में निवासरत संगठन के पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों तथा संगठन से संबद्ध विभिन्न यूनियनों—छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ,…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रदेश में फैलते ड्रग्स नेटवर्क और तस्करी के मुद्दे पर सदन में तीखी बहस देखने को मिली। मामला उस समय और गरमा गया जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहुचर्चित ड्रग पैडलर नव्या मलिक का नाम आरोपियों की सूची से गायब होने पर सरकार से जवाब तलब किया। “नव्या का नाम क्यों छुपाया गया?” चर्चा के दौरान बघेल ने आधिकारिक दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि ड्रग तस्करी से जुड़े मामलों में नव्या मलिक का नाम पहले सामने आ चुका है, फिर भी सरकार द्वारा प्रस्तुत जानकारी…
*प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री कपिल देव को बेल मेटल से बनी प्रतिकृति, पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने…
*राज्य के तेज विकास, भ्रष्टाचार पर सख्ती और नक्सलवाद के अंत का संकल्प* *किसानों को धान खरीदी की अंतर की राशि होली से पहले मिलेगी* *जी राम जी योजना’ में मिलेगा 125 दिन का रोजगार* *पीएम आवास योजना में सिर्फ 10 महीनों में 5 लाख से अधिक आवासों का निर्माण* *सिंचाई सुविधा के लिए दो वर्षों में 10 हजार 700 करोड़ रुपये स्वीकृत* KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि राज्य सरकार सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही…
KWNS – बीजापुर। थाना जॉगला क्षेत्र के जैवारम स्थित सीआरपीएफ कैम्प में नक्सल विरोधी अभियान के साथ-साथ जनकल्याण गतिविधियाँ भी लगातार जारी हैं। सी/211 बटालियन, Central Reserve Police Force (CRPF) द्वारा कमांडेंट विजय प्रताप के निर्देशन में “सिविक एक्शन प्रोग्राम” के तहत ग्रामीणों के लिए सहायता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी आलोक अवस्थी, CMO डॉ. स्रोत गुप्ता (214 बटालियन), भैरमगढ़ सरकारी अस्पताल के डॉ. तेजेश्वर नेताम, सहायक कमांडेंट निरंजन कुमार, थाना प्रभारी जॉगला निरीक्षक दीपक ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आवश्यक वस्तुओं का वितरण ग्राम पंचायत…
*हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर अर्धदिवसीय सेमिनार आयोजित* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) द्वारा आज छत्तीसगढ़ को ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्लोबल क्लीन एनर्जी के विस्तार के उद्देश्य से अर्धदिवसीय सेमिनार का आयोजन कोर्टयार्ड बाय मैरियट में किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग के सचिव श्री रोहित यादव (आईएएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सचिव श्री रोहित यादव ने कहा कि सेमिनार का उद्देश्य राज्य के औद्योगिक परिवेश में ग्रीन हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देना तथा पारंपरिक औद्योगिक ईंधनों के स्थान…

