Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- शनि जयंती और शनि अमावस्या का महासंयोग: 16 मई को बरसेंगी खुशियां, जानें 5 शुभ संयोग और मुहूर्त
- दिल्ली कैपिटल्स ने जीतकर अंक तालिका में लगाई छलांग, कहां पहुंची राजस्थान रॉयल्स? जानिए
- बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का धमाका: रितेश देशमुख की फिल्म ने पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
- सावधान! तरबूज के साथ इन 4 चीजों का मेल बन सकता है ‘स्लो पॉइजन’, मुंबई की घटना ने दहलाया देश
- भारतमाला मुआवजा घोटाला: अब हर खसरा नंबर की होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, ईडी के खुलासे के बाद दो नई जांच टीमें गठित
- बिलासपुर जोन: यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, गोंदिया में निर्माण कार्य के चलते 18 ट्रेनें रद्द
- बिलासपुर: ICICI बैंक में 1.38 करोड़ का ‘गोल्ड स्कैम’, डिप्टी मैनेजर ने पति संग मिलकर ग्राहकों को लगाया चूना
- छत्तीसगढ़ मौसम : तपती गर्मी से राहत, अगले 4 दिनों तक बारिश और अंधड़ का अलर्ट
Author: Khabar World
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर विधानसभा में सामान्य चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि साय सरकार का तीसरा बजट ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद ‘संकल्प’ की रणनीति पर आधारित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अपने पहले बजट को ‘ज्ञान’ को समर्पित किया था। दूसरे बजट में ‘गति’ की रणनीति अपनाई गई,…
*पुनर्वासितों की सुरक्षा और सम्मान का सरकार रखेगी विशेष ध्यान – मुख्यमंत्री *‘गन’तंत्र छोड़कर गणतंत्र में आने वाले युवाओं का स्वागत – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा* KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l माओवाद की विचारधारा त्यागकर संविधान की राह अपनाने वाले 120 पुनर्वासित युवाओं के दल ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर जनतांत्रिक प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। युवाओं ने सदन की कार्यवाही को करीब से देखा तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को समझा। विधानसभा का यह शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए प्रेरणादायी और मार्गदर्शक अनुभव साबित हुआ। विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
KWNS- प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘गुलाल’ होली विशेषांक का विमोचन किया। वरिष्ठ पत्रकार श्री जगजीत सिंह द्वारा प्रकाशित इस विशेषांक में होली पर्व के सांस्कृतिक, सामाजिक और साहित्यिक पक्षों को समाहित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और भारतीय परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति का पर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकाशन हमारी लोकसंस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने इस रचनात्मक पहल के लिए प्रकाशक…
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिटी गैस अवसंरचना का किया शुभारंभ* *मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएनजी युक्त वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रायपुर नगर निगम की पहली पाइपलाइन गैस उपभोक्ता श्रीमती पूनम चौबे से संवाद कर घरेलू उपयोग में पाइपलाइन गैस की सुविधा के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने गठन के…
KWNS -संतोष पाठक, मुंगेली l छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित आगर खेल परिसर में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यह आंदोलन छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सहायिकाएं शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी बुनियादी सुविधाओं और अधिकारों की मांग उठाई। धरना स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में आईसीडीएस (एकीकृत बाल विकास सेवा) योजना के तहत दशकों से कार्य करने के बावजूद उन्हें आज तक शासकीय…
*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 28 फरवरी को बिलासपुर जिले में आयोजित होगा राज्य स्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम* KWNS- प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है और किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री से आज उनके निवास कार्यालय में प्रदेश के किसानों ने सौजन्य मुलाकात की और कृषक उन्नति योजना के माध्यम से धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित करने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया। इस…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज प्रश्नकाल में विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृति को लेकर सदन का माहौल गर्म हो गया। बजट में शामिल कार्यों को स्वीकृति न मिलने का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस विधायक संगीता सिंह ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई, जो आगे चलकर नोकझोंक में बदल गई। अंततः वित्त मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। विकास कार्यों की मंजूरी पर उठा सवाल प्रश्नकाल के दौरान संगीता सिंह ने कहा…
KWNS – दिल्ली l दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। चर्चित दिल्ली शराब नीति मामले में अदालत ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सभी आरोपों से पूरी तरह बरी कर दिया है। फैसले के बाद मीडिया से बात करते समय केजरीवाल भावुक नजर आए और उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े। “यह आज़ाद भारत का सबसे बड़ा षड्यंत्र था” कोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी पूरी…
KWNS – संतोष पाठक, मुंगेली l बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने 25–26 फरवरी 2026 को दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विभिन्न थानों और रक्षित केंद्र का दौरा कर प्रशासनिक व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। आईजी के आगमन पर उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्रथम दिवस: कार्यालय व थानों का निरीक्षण पहले दिन आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली के अभिलेखों और रिकॉर्ड का विस्तृत परीक्षण किया तथा उन्हें व्यवस्थित…
KWNS – रायपुर l छत्तीसगढ़ में दिनांक 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू की गई हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को निर्देश जारी किए गए थे कि स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुसार गाइडलाइन दरों में संशोधन संबंधी प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजे जा सकते हैं।उक्त निर्देशों के अनुरूप दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधित प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों पर विचार हेतु महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलों से प्राप्त प्रस्तावित गाइडलाइन दरों का परीक्षण कर विस्तृत विचार-विमर्श किया…

