खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन में यात्रियों को अगले 20 दिनों तक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गोंदिया रेलवे स्टेशन पर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के चलते 3 मई से 22 मई तक कुल 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
इस अवधि में टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। वहीं डोंगरगढ़–गोंदिया और रायपुर–इतवारी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन भी बंद रहेगा, जिससे लोकल यात्रियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। कुछ ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। रीवा–इतवारी एक्सप्रेस सहित 2 ट्रेनें जबलपुर–नैनपुर–छिंदवाड़ा रूट से डायवर्ट होंगी। वहीं बरौनी–गोंदिया और विदर्भ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें बीच रास्ते से ही संचालित की जाएंगी। इसके अलावा दुर्ग, अजनी और ब्रम्हपुरी स्टेशनों से कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन किया जाएगा। कटंगी, तिरोड़ी और जबलपुर रूट की लोकल सेवाएं भी आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।


