Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
- वादाखिलाफी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; कोपेडीह-आरगांव मार्ग के लिए विधायक को सौंपा एक माह का ‘अल्टीमेटम’
- छत्तीसगढ़ सिविल साेसायटी की ऐतिहासिक हुंकार: ब्रिटिश ताज को ‘अल्टीमेटम’: छत्तीसगढ़ से उठी 5 ट्रिलियन डॉलर के हर्जाने और विरासत वापसी की गूँज
- मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मफुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
Author: Khabar World
नई दिल्ली। सिनेमाघरों में इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्म से लेकर स्पाई थ्रिलर और रोमांटिक एक्शन मूवी दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए मौजूद हैं। इनमें से कुछ जहां नई रिलीज हैं तो कई कुछ हफ्तों पुरानी हैं। वहीं सोमवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करे तो वीकडेज होने के चलते सभी फिल्मों की कमाई में मंदी देखी गई। हालांकि फिर भी अक्षय कुमार की भूत बंगला ने अपने पहले मंडे को सबसे ज्यादा कमाई की है। चलिए यहां धुरंधर 2 से डकैत और वाझा 2 तक की मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान लेते हैं। भूत बंगला ने…
नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में नींबू पानी एक आसान, सस्ता और असरदार घरेलू उपाय बनकर सामने आता है। विटामिन C से भरपूर यह ड्रिंक न सिर्फ इम्युनिटी को मजबूत करता है, बल्कि पाचन सुधारने, शरीर को डिटॉक्स करने और वजन कंट्रोल में रखने में भी मददगार माना जाता है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही शरीर में पानी की कमी, थकान और चक्कर जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना नींबू पानी का सेवन शुरू कर दें, तो यह आपकी सेहत के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। प्रदेश में ग्रीष्म लहर के साथ रात में भी उष्ण लहर का असर बना हुआ है, जिससे दिन ही नहीं रातें भी तप रही हैं। सोमवार को रायपुर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया, जबकि बिलासपुर में पारा 44 डिग्री के पास पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप और चुभती किरणों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर बाद कुछ जगहों पर बादल छाए, जिससे धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस बढ़ गई। मौसम विभाग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेन्द्रगढ़।वन विभाग कि लापरवाही आई सामने गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के जनकपुर पार्क परिक्षेत्र में एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर घटना सामने आई है। जंगल में महुआ बिनने गए दंपति का हाथी से सामना हो गया। महिला ने किसी तरह दूर भागकर अपनी जान बचाने में सफल हुई, लेकिन हाथी के हमले में उसके पति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेमलाल के रूप में हुई है। जानकारी के मतुाबिक, पति और पत्नी दोनों महुआ बिनने के लिए खोहरा बीट के जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 1993 में 73वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ, जो ग्राम पंचायतों में स्थानीय स्वशासन की सशक्त…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने 47.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 23 लाख 65 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तस्करी में यूज किए गए ट्रक, कार, मोबाइल और नगदी सहित कुल 59 लाख 51 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला आरक्षण से जुड़ा बिल लोकसभा में पास नहीं होने को लेकर देशभर में सियासत तेज है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इस दौरान फूलोदेवी नेताम समेत कांग्रेस महिला विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रह सकते हैं। दोपहर 12 बजे से यह प्रेस वार्ता शुरू होगी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे। निर्धारित समय के मुताबिक, सीएम दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और स्टेट प्लेन से जशपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे जशपुर के आगडीह एयर स्ट्रीप में लैंड करेंगे। दोपहर 1:30 करमगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे एक निजी कार्यकम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब 3 बजे ग्राम ढ़ोढ़ीबाहर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 6 बजे ग्राम बंदरचुआ में एक शोक कार्यकम में शामिल होंगे। इसके बाद बन्दरचूआ से अपने निजी निवास बगिया के लिए होंगे रवाना। आज रात सीएम जशपुर में ही विश्राम करेंगे।
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सर्वमंगल फाउंडेशन, समाजसेवा संस्था द्वारा भक्ति, सेवा और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिला। संस्था की संस्थापक-अध्यक्ष अनिता दुबे के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से झलकती नजर आई। इस अवसर पर संस्था की सेवाभावी महिलाओं एवं सदस्यों ने रायपुर स्थित मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय) पहुंचकर कैंसर मरीजों, उनके परिजनों एवं अस्पताल के स्टाफ कर्मचारियों के बीच नाश्ता, खाद्य सामग्री एवं ठंडे पेयजल का वितरण किया। भीषण गर्मी के…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) श्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राज्य में पेट्रोलियम क्षेत्र के विस्तार, ईंधन आपूर्ति की सुदृढ़ व्यवस्था तथा जनसुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर आईओसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

