Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भानुप्रतापपुर में माइंस ठेकेदार के ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी
- कांकेर-नारायणपुर सरहद पर बड़ा आईईडी विस्फोट; DRG के 3 जवान शहीद, 1 घायल
- वाटर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- परीक्षा के बोझ ने छीनी एक और जिंदगी; 10वीं में दोबारा फेल होने पर 17 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड
- भीषण गर्मी में काल बनी नदी, डूबने से दो मासूमों की मौत; गांव में छाया सन्नाटा
- रायपुर में IPL का महासंग्राम: 10 और 13 मई को भिड़ेंगी दिग्गज टीमें, कल से खुल रहा है ‘टिकट विंडो’
- शनि जयंती और शनि अमावस्या का महासंयोग: 16 मई को बरसेंगी खुशियां, जानें 5 शुभ संयोग और मुहूर्त
- दिल्ली कैपिटल्स ने जीतकर अंक तालिका में लगाई छलांग, कहां पहुंची राजस्थान रॉयल्स? जानिए
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंडागांव। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी “निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज” योजना के अंतर्गत दिवंगत आरक्षक स्व. घनश्याम भुआर्य (आरक्षक क्रमांक 472) की नामिनी पत्नी श्रीमती हुलसी भुआर्य को एक करोड़ रुपये की जीवन बीमा सहायता राशि प्रदान की गई। स्व. घनश्याम भुआर्य जिला कोण्डागांव के थाना अनंतपुर में पदस्थ थे। अवकाश से वापस ड्यूटी ज्वाइन करने के दौरान थाना बेनूर, जिला नारायणपुर क्षेत्र में 14 जून 2025 को वाहन दुर्घटना में उनका असामयिक निधन हो गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “पुलिस सैलरी पैकेज” के तहत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के इच्छुक अविवाहित पुरूष उम्मीदवारों को 1 अप्रैल 2026 तक विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसमें अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वी में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है एवं प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है), अग्निवीर (क्र्लक / स्टोर कीपर तकनीकी) (शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में कक्षा 12वी में न्यूनतम 60 प्रतिशित अंक एवं प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है), अग्निवीर तकनीकी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। माओवादी संगठन के वरिष्ठ नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य गणपति को नेपाल में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। गणपति को माओवादी संगठन का प्रमुख रणनीतिकार और ब्रेन माना जाता रहा है। वर्ष 2004 से 2018 तक वे सेंट्रल कमेटी के महासचिव पद पर रहे। बताया जाता है कि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते गणपति ने वर्ष 2018 में महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद संगठन की कमान नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू को सौंपी गई थी। गणपति करीब चार दशक तक अंडरग्राउंड रहकर माओवादी गतिविधियों का संचालन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र में नागलु सड़क किनारे स्थित एक बंद पड़े क्रशर प्लांट में डूबने से 13 साल के किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान आदर्श वाघमारिया (13) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बंद पड़े क्रशर प्लांट के गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त को बचाने के लिए पानी में उतरा था, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण स्वयं ही डूब गया। बताया जा रहा है कि पानी के किनारे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कुम्हरावण्ड स्थित शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में संचालित अखिल भारतीय समन्वित कन्द फसल अनुसंधान परियोजना द्वारा आदिवासी उपयोजना के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोहण्डीगुड़ा विकासखंड के ग्राम टाकरागुड़ा से आए 25 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया, जहाँ उन्हें कंदीय फसलों की आधुनिक खेती और प्रबंधन के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आरएस नेताम ने किसानों को संबोधित करते हुए कंदीय फसलों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पारंपरिक खेती के साथ-साथ कंद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के खारून रेलवे कॉलोनी में गुरुवार सुबह युवक की खून से लथपथ लाश मिली। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक की शिनाख्त राजा साहू के रुप में हुई है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। गंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह कुछ राहगीरों ने रेलवे कॉलोनी के भीतर युवक को खून से सना हुआ जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। आपसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला मुख्यालय के आड़ावाल स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में उम्मीदों की एक नई सुबह देखी गई, जब अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज पिंगुआ और कलेक्टर आकाश छिकारा ने वहां प्रशिक्षण ले रहे युवाओं के बीच पहुंचकर उनके सुनहरे भविष्य की नींव को और मजबूती दी। यह भ्रमण महज एक निरीक्षण नहीं, बल्कि उन 28 आत्मसमर्पित युवाओं के हौसलों को सलाम करने का अवसर था, जिन्होंने बंदूक छोड़कर अब हाथों में वेल्डिंग मशीन और तकनीकी औजार थाम लिए हैं। लाइवलीहुड कॉलेज के गलियारों में भ्रमण करते हुए अधिकारियों ने देखा कि कैसे बीजापुर के ये युवा अपनी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के थाना गीदम क्षेत्र अंतर्गत गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल-पहाड़ क्षेत्र में नक्सली सामग्री और हथियार डम्प होने की आसूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा निर्देश और उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) राहुल कुमार उयके के नेतृत्व में डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स के जवानों का बल रवाना किया गया था। 3 मार्च को रात्री लगभग 9 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी एसीएम कैडर का नक्सली राजेश पुनेम मारा गया है, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। वहीं मौके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ से खाली हो रही राज्यसभा की सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान विधानसभा में नेता -प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक उमेश पटेल सहित कांग्रेस के कई विधायक और नेता मौजूद रहे। बता दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं, इनमें से एक फूलोदेवी नेताम और दूसरा केटीएस तुलसी की है, जिनका कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। सीट हो रही सीट के लिए कराए जा रहे चुनाव में कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को एक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-मरवाही। घटना ग्राम कटरा के धनुहारीटोला की है। यहां 65 वर्षीय फूलमतिया बाई धनुहार की उनके बेटे दलबीर सिंह ने गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए पैसे आए थे। आरोपी बेटा दलबीर सिंह उन पैसों और जमीन में ज्यादा हिस्सेदारी की मांग कर रहा था। मृतक महिला ने आवास के लिए आए पैसे देने से इनकार कर दिया और जमीन परिवार के सभी सदस्यों में बराबर बांटने की बात कही थी। इसी बात को लेकर बेटा नाराज था। वहीं होली के…

