खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंडागांव। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी “निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज” योजना के अंतर्गत दिवंगत आरक्षक स्व. घनश्याम भुआर्य (आरक्षक क्रमांक 472) की नामिनी पत्नी श्रीमती हुलसी भुआर्य को एक करोड़ रुपये की जीवन बीमा सहायता राशि प्रदान की गई। स्व. घनश्याम भुआर्य जिला कोण्डागांव के थाना अनंतपुर में पदस्थ थे। अवकाश से वापस ड्यूटी ज्वाइन करने के दौरान थाना बेनूर, जिला नारायणपुर क्षेत्र में 14 जून 2025 को वाहन दुर्घटना में उनका असामयिक निधन हो गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “पुलिस सैलरी पैकेज” के तहत भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू किया गया है। इसी योजना के तहत एक करोड़ रुपये की बीमा सहायता राशि का चेक आज गुरूवार काे पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) द्वारा श्रीमती हुलसी भुआर्य को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सतीश भार्गव, बैंक मैनेजर सपन कुमार चक्रवर्ती सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के मार्गदर्शन में बीमा राशि दिलाने की प्रक्रिया में मुख्य लिपिक प्रकाश मिंज, उपनिरीक्षक (अ) नेतराम दीवान एवं प्रधान आरक्षक हरिशचन्द्र चुरेन्द्र (क्रमांक 242) का योगदान सराहनीय रहा। यह सहायता राशि शोकाकुल परिवार के लिए बड़ी संबल साबित होगी तथा पुलिस सैलरी पैकेज योजना की उपयोगिता को भी दर्शाती है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


