Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
Author: Khabar World
राशन से लेकर महिला सुरक्षा तक, हर समस्या का समाधान खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने प्रदेश के संवेदनशील एवं जननायक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन’ प्रारंभ करने के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह हेल्पलाइन ‘सुशासन तिहार’ की भावना को साकार करने वाली क्रांतिकारी पहल है। मुख्यमंत्री जी ने यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा की सरकार केवल घोषणाओं की नहीं, बल्कि धरातल पर परिणाम देने वाली सरकार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रशासनिक कसावट के लिहाज से मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने थोक में सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का थोक में तबादला किया गया है। आदेश से 4 सहायक उप निरीक्षक, 13 प्रधान आरक्षक और 52 आरक्षक प्रभावित हुए हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। CM साय ने सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने आगे कहा, भारतीय क्रिकेट के गौरव और महान बल्लेबाज़, भारत रत्न से सम्मानित श्री सचिन तेंदुलकर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका बस्तर जैसे क्षेत्रों में खेल और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का दृष्टिकोण, देश में खेल संस्कृति को सशक्त करने और युवाओं को नए अवसर देने की दिशा में एक सार्थक पहल है।प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा. सर्वमंगलवा नगर की बरमपुर बस्ती के तालाब में एक युवक की शुक्रवार सुबह तैरती हुई लाश मिली है।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी केशव यादव के रूप में हुई है। वह कुसमुंडा का खदान के निजी कंपनी में काम करता था। जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कुसमुंबडा थाना के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है। स्थनीयों की सूचना पर पुलिस प्रभारी वैभव तिवारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे दो डॉक्टरों पर मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले युवक के साथ नशे की हालत में दोनों इंटर्न डॉक्टरों ने मारपीट की और उसके पास से चांदी की चेन व नकदी लूट ली। जानकारी के अनुसार, पीड़ित सुदर्शन पांडे शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे अपने दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान डिग्री कॉलेज के पास मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे देवेन्द्र चौरसिया और अनिल मीणा…
10 महाविद्याओं में मां बगलामुखी अष्टम (आठवीं) महाविद्या है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को बगलामुखी जयंती मनाई जाती है। इस साल बगलामुखी जयंती 25 अप्रैल 2026 शुक्रवार को है। कहा जाता है यदि सारे ब्रह्मांड की शक्तियां मिल भी जाए तो वह मां बगलामुखी का मुकाबला नहीं कर सकती हैं। देवी को बगलामुखी, पीताम्बरा, बगला, वल्गामुखी, वगलामुखी, ब्रह्मास्त्र विद्या आदि नामों से भी जाना जाता है। मां बगलामुखी वाणी, वाक्पटुता और नियंत्रण की शक्ति का प्रतिनिधित्व करती हैं। विशेषतौर पर तांत्रिक साधना के लिए मां बगलामुखी की पूजा प्रसिद्ध है। मां बगलामुखी 2026 पूजा मुहूर्त सुबह पूजा मुहूर्त…
नई दिल्ली। 2026 का 33वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें CSK ने MI को 103 रनों के बड़े अंतर से हराया। इतिहास में पहली बार है जब मुंबई 100 रनों के अधिक के अंतर से हारी, ये चेन्नई की भी सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ऋतुराज गायकवाड़ एंड टीम ने अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है जबकि मुंबई की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को झटका लगा है। मुकाबले की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।…
नई दिल्ली। इस शुक्रवार (24 अप्रैल) को बॉलीवुड की एक नई फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर लीड रोल में हैं और पहली बार दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं। दोनों ने अपनी अभिनय क्षमता भी साबित की है, और इस बार भी वे निराश नहीं करते दिख रहे हैं। चलिए यहां जानते हैं ये फिल्म रिलीज क पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है? ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रिलीज से पहले नहीं रहा खास बज बता दें कि ‘गिन्नी वेड्स…
नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में अरावली क्षेत्र में पाया जाने वाला टिमरू का फल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन इसके पत्ते भी औषधीय गुणों से भरपूर हैं। आयुर्वेद विशेषज्ञ वैद्य दामोदर प्रसाद चतुर्वेदी के अनुसार, तेंदू के पत्ते स्किन रोगों, घाव भरने, शुगर कंट्रोल और पेट की गर्मी शांत करने में सहायक होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं। लू के मौसम में यह शरीर के पित्त को संतुलित कर ठंडक प्रदान करते हैं। हालांकि, शुगर और गंभीर रोगियों को इसके उपयोग से पहले आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। गर्मियों की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन काउंटिंग, मिलान और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। कार्य की प्रगति को देखते हुए 30 अप्रैल 2026 को परिणाम जारी किया जा सकता है। इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक और कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से मार्च मध्य तक आयोजित हुई थी। हालांकि हिंदी…

