Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सड़क सुरक्षा का ‘डबल कवच’: अब चालक और सहयात्री दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, चिपचिपी गर्मी के बीच बारिश और अंधड़ के आसार
- विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक
- मुख्यमंत्री साय का आज का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
- रेगाकठेरा जलाशय योजना के कार्यों के लिए 2.07 करोड़ रूपए स्वीकृत
- हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
- युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर, स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: छात्र का चयन आईटी कंपनी में
- सुशासन, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से जनहितैषी कार्यों को पूरा करने सरकार प्रतिबद्ध- मंत्री टंक राम वर्मा
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में होली का उत्सव उस वक्त मातम में बदल गया, जब सरसीवा थाना क्षेत्र के तिलाईपाली मोड़ के पास सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक, रायगढ़ के मिट्ठूगुड़ा निवासी 16 वर्षीय अमर कुर्रे पिता सुरेंद्र कुर्रे, 17 वर्षीय साहिल महंत पिता शंकर महंत बाइक से अपने नाना के यहां से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तिलाईपाली मोड़ के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। मोड़ पर संतुलन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदा बाजार। अकेली महिलाओं को लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले शातिर बदमाश को हथबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनसान रास्तों पर महिलाओं को निशाना बनाता था और जेवरात लूटकर फरार हो जाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के जेवर, 80 हजार रुपये नकद, मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का औजार बरामद किया है। मामले में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने स्वयं संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने सुहेला, सिमगा और हथबंद मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गांजा के साथ पकड़े गये दो आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो जो खुलासा हुआ, उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोपियों ने बताया कि गांजा तस्करी में पुलिस विभाग के दो आरक्षक भी शामिल थे। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुये दोनों आरक्षक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरक्षकों को पकड़कर जेल भेज दिया है। ऐसे हुआ खुलासा 28 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद काॅलोनी में रवि…
*धरसींवा में होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अनुज शर्मा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों के साथ होली की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री ने आयोजन में आमंत्रित किए जाने पर विधायक अनुज शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए सभी उपस्थितजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है। यह हमें मन-मुटाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे…
दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर पूर्ण चंद्रग्रहण:शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा समाप्त खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज मंगलवार को पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा, जो भारत के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि देश के कुछ अत्यंत पश्चिमी इलाकों में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा। छत्तीसगढ़ की बात करें तो राजधानी सिर्फ राजधानी रायपुर में ही आंशिक ग्रहण देखने को मिलेगा। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रग्रहण मंगलवार की शाम को शुरू होगा। भारत में सामान्य रूप से ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट (IST) पर होगी, जबकि इसका समापन शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। ग्रहण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-मोहला। जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित 18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स दिव्यांगजन एवं वृद्धजन सेवा रथ अभियान ने दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में शासकीय सेवाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करते हुए जनसेवा की मिसाल कायम की। अभियान के अंतर्गत जिले के तीनों विकासखंडकृमानपुर, मोहला एवं अंबागढ़ चौकी में क्लस्टर स्तरीय शिविरों और सेवा रथ के माध्यम से ग्राम-ग्राम पहुँचकर दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को उनके घर के समीप विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। सीमावर्ती एवं अंतिम छोर के गांवों तक प्रशासन की सीधी पहुँच इस अभियान की प्रमुख उपलब्धि रही। अभियान के दौरान सेवा रथ…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रायपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने एडवाइजरी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी स्त्री, पुरुष, बच्चे, युवा या बुजुर्ग की इच्छा के विरुद्ध रंग या पानी डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा। ऐसे मामलों में सीधे एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मुखौटों की बिक्री पर प्रतिबंध पुलिस ने होली के दौरान असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए मुखौटों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन का मानना है कि मुखौटे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्खालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में बस्तर की अराध्य मां दंतेश्वरी मंदिर में 23 जनवरी 2026 को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने लगभग एक महीने की जांच के बाद चाेरी के आराेपी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया मंगलसूत्र और सोने के हार का टुकड़ा बरामद हुआ है। चाेरी के आरोपी की पहचान मोनू यादव (27) निवासी शांतिनगर फ्रेजरपुर जगदलपुर के रूप में हुई है। उसका स्थायी पता ग्राम मंगनार, थाना करपावंड, जिला बस्तर है, उसे मारकेल नगरनार इलाके से पकड़ा गया है। 23 जनवरी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। उधारी में रकम लेने के बाद अभियुक्त द्वारा दिया गया चेक अनादरित हो गया। इस मामले में पंचम अपर सत्र न्यायाधीश दुर्ग दीपक कुमार कोशले की न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ फैसला सुनाया है। न्यायालय ने आरोपी सुरेश कुमार पिल्लई को धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत चार माह का सश्रम कारावास तथा 6 लाख रुपए प्रतिकर राशि अदा करने का आदेश दिया है। परिवादी की ओर से अधिवक्ता अवधेश राय ने पैरवी की थी। आरोपी सुरेश कुमार पिल्लई निवासी इंटरनेशनल तालपुरी कॉलोनी भिलाई की जान पहचान परिवादिनी श्रीमती इत्तु रानी दत्ता पति स्वर्गीय निरुपम दत्ता…
होली की खुशियां मातम में बदली: अंबिकापुर में कलयुगी बेटे ने टांगी से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने धारदार टांगी से मौत के घाट उतार दिया। जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। बताया जा रहा है कि देर रात पिता और आरोपी बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी बेटे ने टांगी से अपने पिता के सिर में…

