Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। गौ-माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से संचालित “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत आज जगदलपुर के माहेश्वरी भवन में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बस्तर जिले के प्रमुख पदाधिकारियों और गौ-भक्तों ने हिस्सा लिया, जिसमें अभियान की भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बस्तर जिले की सभी तहसीलों में 27 अप्रैल 2026 तक व्यापक स्तर पर जनसंपर्क और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को…

Read More

महिलाओं को पानी के लिए भटकने से मुक्ति, ग्रामीण जीवन में आया सकारात्मक बदलाव खबर वर्ल्ड न्यूज-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर बसे नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक के सीमावर्ती ग्राम नेलांगुर में अब विकास की नई तस्वीर उभरने लगी है। महाराष्ट्र सीमा से लगे इस पूर्व अतिसंवेदनशील गांव में पहली बार घर-घर नल से पानी पहुंचना शुरू हुआ है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव महसूस किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित होने के बाद अब विकास कार्यों ने भी गति पकड़ ली है। कलेक्टर नम्रता जैन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अपनी मधुर, विलक्षण और हृदयस्पर्शी आवाज़ से उन्होंने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया और करोड़ों हृदयों में अमिट स्थान बनाया। उनका यह अद्वितीय योगदान युगों-युगों तक अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री साय ने माँ वीणापाणि सरस्वती से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय संगीत जगत की महान और दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिससे देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। सात दशकों से अधिक समय तक अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा ताई ने भारतीय संगीत को अनगिनत अमर गीत दिए और अपने पीछे एक अतुलनीय विरासत छोड़ गईं। आशा भोसले के निधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रवीना टंडन, स्मृति ईरानी समेत लोगों ने शोक व्यक्त किया है। आशा भोसले के निधन पर भावुक पीएम मोदी, लिखा रुला देने वाला…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भारत माला परियोजना की नवनिर्मित सड़क के जरिए गांजा तस्करी के मंसूबों पर पानी फेरते हुए पुलिस ने 65 किलो अवैध गांजा जब्त किया है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 35 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ में गांजा खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर बीती रात काे नरहरपुर और दुधावा पुलिस की संयुक्त टीम ने नाकाबंदी की। इस दौरान एक क्रेटा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर तस्करों ने वाहन तेज रफ्तार में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-डिगंबर प्रसाद तिवारी- आरंग। छत्तीसगढ़ के आरंग क्षेत्र में रसोई गैस (LPG) की किल्लत अब जन-आक्रोश में बदल चुकी है। रविवार की सुबह आरंग-बलौदाबाजार मार्ग पर उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। आरोप है कि गैस एजेंसी की मनमानी और प्रशासन की सुस्ती के कारण लोगों को हफ्तों तक खाली सिलेंडर के साथ भटकना पड़ रहा है। आरंग के अलावा दूर-दराज गावों से आये लोग गैस के लिए तड़के सुबह से ही कतार में लग जाते हैं। रविवार को गिरजा इंडेन एजेंसी…

Read More

चुरेगांव में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार विकासखण्डवार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दूरस्थ अंचलों के गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते दिनों कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत जिले के सीमा पर स्थित ग्राम चुरेगांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के घड़ी चौक के आगे अंबेडकर चौक पर स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की 21 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और लोगों को प्रेरित करने के लिए स्थापित की गई 21 फीट की इस प्रतिमा का वजन 4300 किलोग्राम है। इसको करीबन 35 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है। यह प्रतिमा बाबा साहेब के प्रति सम्मान और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। बताया जा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला मुख्यालय से लगी महादेव घाटी के साथ ही नेशनल पार्क क्षेत्र व जिले अधिकांश जंगलों में आग धधक रहे हैं। जंगलों में लगी आग से वन संपदा का भारी नुक़सान हो रहा है। बीजापुर के नेशनल हाईवे पर जगह-जगह आग की लपटे तेजी फैली है। उसूर ब्लाक के पुजारी कांकेर, गलगम, भोपालपटनम के सेंड्रा, सागमेटा, भैरमगढ़ मिरतुर व गंगालूर के तोडक, मनकेली, धुमरा इलाके में फैली आग लगने का कारण ग्रामीणों का खास वनोपज महुआ बीनने में आसानी हो इसके लिए आग का सहारा लिया जाता है लेकिन यह आग जंगल में विकराल रूप लेकर…

Read More

नियमित लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए परिवहन की बाधा हुई दूर खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। शिक्षा और आत्मनिर्भरता की राह में जब परिवहन की बाधा दूर होती है, तो सफलता की कहानी खुद-ब-खुद लिखी जाने लगती है। सरगंवा की रहने वाली कुमिता की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिनके लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना केवल एक वाहन नहीं, बल्कि उनके करियर की उड़ान का जरिया बन गई है। समय का संकट और पढ़ाई की चुनौती कुमिता वर्तमान में न्ळब् छम्ज् जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए वे प्रतिदिन सरगंवा से लाइब्रेरी आती हैं।…

Read More