खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला मुख्यालय से लगी महादेव घाटी के साथ ही नेशनल पार्क क्षेत्र व जिले अधिकांश जंगलों में आग धधक रहे हैं। जंगलों में लगी आग से वन संपदा का भारी नुक़सान हो रहा है। बीजापुर के नेशनल हाईवे पर जगह-जगह आग की लपटे तेजी फैली है। उसूर ब्लाक के पुजारी कांकेर, गलगम, भोपालपटनम के सेंड्रा, सागमेटा, भैरमगढ़ मिरतुर व गंगालूर के तोडक, मनकेली, धुमरा इलाके में फैली आग लगने का कारण ग्रामीणों का खास वनोपज महुआ बीनने में आसानी हो इसके लिए आग का सहारा लिया जाता है लेकिन यह आग जंगल में विकराल रूप लेकर वन संपदा को नुक़सान पहुंचा रहे हैं।
जंगलों में लगी आग की लपटें रात में ज्यादा दिखाई देती हैं। वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा फायर वाचर की भूमिका सिर्फ खानापूर्ति में लगा है। जिससे आग पर काबू पाने में असफल साबित हो रहा है। वन विभाग वनों को आग से बचाने नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया लेकिन ये सब बेअसर साबित हो रहे हैं। वन विभाग दफ्तर के नजदीक लगी आग पर भी काबू पाने में विभाग नाकाम साबित हो रहा है। वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लाजिम है।
बीजापुर एसडीओ देवेंद्र गौड़ ने बताया कि महुआ के सीजन में इस तरह की आग लगने की लगातार खबर मिल रही है। विभाग फायर वाचर को लगाया जो काम कर रहे हैं। विभाग द्वारा ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया है।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


