खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भारत माला परियोजना की नवनिर्मित सड़क के जरिए गांजा तस्करी के मंसूबों पर पानी फेरते हुए पुलिस ने 65 किलो अवैध गांजा जब्त किया है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 35 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ में गांजा खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर बीती रात काे नरहरपुर और दुधावा पुलिस की संयुक्त टीम ने नाकाबंदी की। इस दौरान एक क्रेटा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर तस्करों ने वाहन तेज रफ्तार में भगा दिया। तेज रफ्तार के कारण वाहन नरहरपुर थाना क्षेत्र के डब्बीपानी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन की तलाशी लेने पर 3 बोरियों में भरा हुआ करीब 65 किलो अवैध गांजा बरामद किया। फिलहाल पुलिस फरार अवैध गांजा तस्करों की तलाश में जुटी हुई है, और मामले की जांच जारी है।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


