खबर वर्ल्ड न्यूज-डिगंबर प्रसाद तिवारी- आरंग। छत्तीसगढ़ के आरंग क्षेत्र में रसोई गैस (LPG) की किल्लत अब जन-आक्रोश में बदल चुकी है। रविवार की सुबह आरंग-बलौदाबाजार मार्ग पर उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। आरोप है कि गैस एजेंसी की मनमानी और प्रशासन की सुस्ती के कारण लोगों को हफ्तों तक खाली सिलेंडर के साथ भटकना पड़ रहा है।
आरंग के अलावा दूर-दराज गावों से आये लोग गैस के लिए तड़के सुबह से ही कतार में लग जाते हैं। रविवार को गिरजा इंडेन एजेंसी द्वारा गैस नही वितरण से मना करने के बाद लोगों का धैर्य टूट गया। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय और ग्रमीणों ने आरंग-बलौदाबाजार मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने बताया कि 3 अप्रैल को पर्ची कटाने के बाद रविवार को गैस के लिए बुलाया गया था। लेकिन एन वक्त में एजेंसी ने गैस सिलेंडर बाटने से मना कर दिया। इस बीच लोगों ने प्रशासन और एजेंसी के खिलाफ जमकर नारे लगाए। लोगों ने गैस एजेंसी पर मनमानी और कालाबाज़ारी करने का भी आरोप लगाया। (Arang News)
चक्काजाम की सूचना पर मौके पर पहुंची आरंग पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर जाम खत्म करने की अपील की। इस बीच पुलिस के अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातकर गैस वितरण को लेकर व्यवस्था बनाने की बात कही। इस बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी। आरंग में एक ही गैस ही गैस एजेंसी होने के कारण एजेंसी की मनमानी चल रही है। कुछ दिन पहले एजेंसी के संचालक और कर्मचारियों को बुलाकर नगर पालिका द्वारा फटकार लगाकर व्यवस्था सुधारने कहा गया था। लेकिन गैस एजेंसी का ढर्रा वैसे ही चल रहा।
Trending
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार


