Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई
- अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार
- ₹20 हजार की सुपारी किलिंग का हुआ खुलासा, 5 आरोपित गिरफ्तार
- ‘कारवॉश’ की आड़ में चल रहे नशे के काले साम्राज्य का भंडाफोड़, मुख्य सरगना आकाश ठाकुर गिरफ्तार
- नारायणपुर पुनर्वास केंद्र में ट्रैक्टर चलाने व मरम्मत सीख रहे 40 आत्मसमर्पित नक्सली
- बच्चा चोरी की अफवाह, लोहंडीगुड़ा में बवाल, ग्रामीणों ने फेरीवालों को पीटा
- नौकरी दिलाने के नाम पर पोस्ट ऑफिस का फर्जी आदेश वायरल
- खनन क्षेत्रों में ड्रोन की निगरानी से खनिज संसाधन की सुरक्षा तथा राजस्व संरक्षण में मिल रही मदद
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में छत्तीसगढ़ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर में 1100 करोड़ रुपये की लागत से छत्तीसगढ़ की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का भूमिपूजन किया जा चुका है। देश की प्रसिद्ध सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी पोलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट की आधारशिला रखकर विकसित छत्तीसगढ़ की तरक्की को नई गति दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई उद्योग नीति और इज ऑफ डुईंग बिसनेस के तहत् राज्य द्वारा दी जा रही सुविधाओं और सहुलियतों से राज्य में निवेश…
छत्तीसगढ़ में सामरिक एवं रणनीतिक खनिजों के दोहन पर तकनीकी सहित विभिन्न पहलुओं पर हुई विस्तृत चर्चा निवेश और औद्योगिक विकास को गति मिलने की संभावना खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में उपलब्ध सामरिक एवं रणनीतिक महत्व के खनिजों के सुव्यवस्थित अन्वेषण एवं दोहन के संबंध में राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में एकदिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के सचिव एवं खनिज संसाधन विभाग के सचिव पी. दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से परिपूर्ण एक समृद्ध…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। यहाँ की उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ रेशमी यादव, जो कि सरकारी सेवा में (RHO) के पद पर कार्यरत हैं, उन पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, रेशमी यादव अपने सरकारी कर्तव्यों के साथ-साथ अपने ही घर पर निजी क्लिनिक का संचालन कर रही हैं, जो कि स्वास्थ्य विभाग की स्पष्ट नियमावली का खुला उल्लंघन है। रेशमी यादव को सरकार द्वारा ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए नियुक्त किया गया है, ताकि ग्रामीणों को उचित और निष्पक्ष चिकित्सा सुविधा मिल सके। लेकिन अगर वही कर्मचारी निजी मुनाफे के लिए अपना खुद का…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले – “यह भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय” खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश में लगाए गए आपातकाल को आज 50 साल पूरे हो गए हैं।1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने इस आपात स्थिति की घोषणा की थी, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। आपातकाल की 50वीं बरसी पर बीजेपी ‘संविधान हत्या दिवस’ मना रही है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे भारतीय लोकतंत्र और राजनीति का सबसे काला अध्याय बताया है। एकात्म परिसर, भाजपा कार्यलय में मीडिया से चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आपातकाल के 50 साल पूरे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के श्रीजगन्नाथ मंदिर में आज बुधवार काे 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बस्तर गोंचा पर्व 2025 के तहत होने वाले विभिन्न धार्मिक पूजा विधानों एवं अन्य निर्धारित तय कार्यक्रमाें की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस्तर अंचल का दशहरा पर्व एवं गोंचा पर्व अपनी समृद्ध गौरवशाली रियासत कालीन परम्पराओं के लिए देश-विदेश तक अपना विशिष्ट स्थान रखता है । 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज अपने अनवरत 618 वषों के समृद्ध रियासत कालीन परम्परा का निर्वहन करते हुए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हरियाणा के रोहतक पहुंचे, जहाँ उन्होंने हरियाणा सरकार के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास सिंधु भवन पहुंचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री साय ने कैप्टन अभिमन्यु की पूज्य माताजी श्रीमती परमेश्वरी देवी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ में सुकमा और बीजापुर जिले के सीमा क्षेत्र पर एक कराेड़ के ईनामी नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती में विवाह के बाद एक बेटी की विदाई की तस्वीर सामने आई है, जिसमें परिवार के साथ बेटी सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर वहां तैनात जवानों ने मिलकर उनके पैर छुए, जवानाें ने नजर उतारी और भाई बनकर उसे विदाई दी, इस दाैरान जवान पूरे गांव वालाें के साथ जमकर थिरके। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने आज बुधवार काे पूवर्ती की बेटी के विदाई का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर कर उन्होंने लिखा है…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के थाना बीजापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पदेड़ा के साप्ताहिक बाजार में साेमवार काे आत्मसमर्पित नक्सली से डीआरजी में आरक्षक पद पर कार्यरत संतु पोटाम पर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने द्वारा धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर दिया था। इस हमले में आरक्षक संतु पोटाम गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे नक्सलियों ने मरा समझकर उसे छोड़कर चले गए, इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए जवान ने हमलावर नक्सलियों में एक को पहचानने की बात कही है, फिलहाल घायल आरक्षक संतु पोटाम का जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में उपचार…
37 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। निक्कू सर कॉमर्स क्लासेज (एनएससीसी) ने 2024-25 सत्र के लिए कक्षा 12 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अपने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ एक बार फिर एक उच्च मानक स्थापित किया है। रायपुर में दो शाखाओं के साथ 1. एचडीएफसी बिल्डिंग, फर्स्ट फ्लोर, अनुपम गार्डन के पास, जीई रोड़, रायपुर। 2. मीनाक्षी एन्क्लेव, जगन्नाथ मंदिर के पास, गायत्री नगर, रायपुर। एनएससीसी ने अपने संस्थापक नरेंद्र सिंह गिल, जिन्हें निक्कू सर के नाम से जाना जाता है, के समर्पित नेतृत्व में एक प्रमुख कोचिंग संस्थान के रूप में अपनी…
समाधान की 100 छात्राओं को निःशुल्क पढ़ाने की पहल सराहनीय- विजय सिन्हा समाज प्रमुखों, समाजसेवी संस्थान एवं जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा से होगा निःशुल्क प्रवेश खबर वर्ल्ड न्यूज-बेमेतरा। सर्वतोमुखी समाधान शिक्षा संस्कार समिति द्वारा संचालित समाधान महाविद्यालय में समाधान नारी सशक्तिकरण योजना के तहत विभिन्न समाज, समाजसेवी संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों के समिति की अनुशंसा से महिला सशक्तिकरण व गरीब छात्रों के कल्याण के लिए निःशुल्क अध्ययन कराने से संबंधित आवश्यक बैठक दस समाज प्रमुखों एवं सांसद एवं विधायक प्रतिनिधियों के साथ समाधान महाविद्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना से किया गया। समिति की अध्यक्ष डॉ. अलका तिवारी ने बताया…

