खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के थाना बीजापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पदेड़ा के साप्ताहिक बाजार में साेमवार काे आत्मसमर्पित नक्सली से डीआरजी में आरक्षक पद पर कार्यरत संतु पोटाम पर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने द्वारा धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर दिया था। इस हमले में आरक्षक संतु पोटाम गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे नक्सलियों ने मरा समझकर उसे छोड़कर चले गए, इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए जवान ने हमलावर नक्सलियों में एक को पहचानने की बात कही है, फिलहाल घायल आरक्षक संतु पोटाम का जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, घायल आरक्षक की स्थिति अभी ठीक बताई जा रही है। घायल जवान की पत्नी सुनीता पोटम मेंकाॅज में उसके साथ रही, सुनीता के विवाह को एक वर्ष भी पूरा नही हुआ है।
नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम के हमले से घायल डीआरजी आरक्षक संतु पोटम ने बताया कि वह छुट्टी लेकर गांव जाने के दौरान सामान लेने चेरपाल गांव के साप्ताहिक बाजार गया हुआ था, बाजार से सामान लेकर लौटने के दौरान 2 लोगों ने लिफ्ट मांगकर जवान की बाइक में बैठ गए, इसके बाद पहले चलती बाइक में जवान की गर्दन दबाकर मारने का प्रयास किया, जिससे बाइक से तीनो गिर गए, इसके बाद दोनों ने कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई प्रहार किए और जवान को मरा हुआ छोड़कर चले गए। कुल्हाड़ी से किए गए कई प्रहार की वजह से बुरी तरह से जख्मी हो गया, इलाज के लिए उसे पहले बीजापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से खराब स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज जगदलपुर में भर्ती करवाया गया है। उन्हाेने बताया कि हमलावर नक्सलियों में एक राजू को वह पहचानता है, जो पेद्दाकोरमा गांव का निवासी है, और नक्सलियों के लिए काम करता है।
Trending
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR
- मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक
- प्रदेशवासियों को झुलसाएगी गर्मी, रायपुर में ‘ऑरेंज अलर्ट’: 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा


