Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

    April 25, 2026

    शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR

    April 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
    • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR
    • मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक
    • प्रदेशवासियों को झुलसाएगी गर्मी, रायपुर में ‘ऑरेंज अलर्ट’: 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
    • मुख्यमंत्री साय आज हज यात्रियों को करेंगे किट का वितरण
    • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को
    • 50 हजार से अधिक परिवारों के ‘अपना घर’का सपना हुआ साकार
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिलीप तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » 100 निर्धन छात्राएं समाधान महाविद्यालय में इस सत्र से पढ़ेंगी निःशुल्क
    दुर्ग

    100 निर्धन छात्राएं समाधान महाविद्यालय में इस सत्र से पढ़ेंगी निःशुल्क

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 25, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    समाधान की 100 छात्राओं को निःशुल्क पढ़ाने की पहल सराहनीय- विजय सिन्हा

    समाज प्रमुखों, समाजसेवी संस्थान एवं जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा से होगा निःशुल्क प्रवेश

    खबर वर्ल्ड न्यूज-बेमेतरा। सर्वतोमुखी समाधान शिक्षा संस्कार समिति द्वारा संचालित समाधान महाविद्यालय में समाधान नारी सशक्तिकरण योजना के तहत विभिन्न समाज, समाजसेवी संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों के समिति की अनुशंसा से महिला सशक्तिकरण व गरीब छात्रों के कल्याण के लिए निःशुल्क अध्ययन कराने से संबंधित आवश्यक बैठक दस समाज प्रमुखों एवं सांसद एवं विधायक प्रतिनिधियों के साथ समाधान महाविद्यालय में आयोजित हुआ।
    कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना से किया गया। समिति की अध्यक्ष डॉ. अलका तिवारी ने बताया कि महाविद्यालय अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाह कर बेटियों की शिक्षा के लिए निःशुल्क शिक्षण उपलब्ध करा रहा है। यह नारी सशक्तिकरण की दिशा में आवश्यक कदम है। महाविद्यालय के डायरेक्टर एवं सचिव डॉ. अवधेश पटेल ने निःशुल्क प्रवेश के संबंध में पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गरीब छात्राओं को निःशुल्क शिक्षण प्रदान करने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया हैं ताकि शिक्षा से वंचित छात्राओं को आगे बढ़ने का मौका मिले।
    इस वर्ष विभिन्न संकाय जैसे-बीकॉम, बीएससी, बीसीए,पीजीडीसीए, डीसीए, पी जी डिप्लोमा इन योग एंड फिलासफी, आईटीआई कोपा एवं स्टेनो कोर्सेज में साहू समाज, कुर्मी समाज, लोधी समाज, ब्राम्हण समाज, धोबी समाज, सतनामी समाज, गोड़ समाज, मुस्लिम समाज, सेवा भावी संस्थान श्रीराम रसोई, सहयोग संस्था, माननीय विधायक एवं माननीय सांसद के अनुशंसा पर उपरोक्त सभी संकायों में उल्लेखित समाज एवं संस्थानों द्वारा गरीब छात्राओं के लिए प्रत्येक संकायों में एक-एक सीट एवं समाधान टैलेंट सर्च इग्जाम द्वारा 4 छात्रों को निःशुल्क प्रवेश सुविधा दी जा रही हैं।
    इस तरह सभी संकायों में कुल 100 सीट निःशुल्क पढ़ानें का निर्णय समाधान महाविद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा अपने सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए सेवार्थ लिया गया है। आगामी वर्षों में बेमेतरा जिले के अन्य समाज एवं सेवाभावी संस्थायों को सभी शामिल करने की योजना हैं। डॉ पटेल ने बताए प्रवेश नियम इस प्रकार हैं, 12 वीं में न्यूनतम 60%, गरीबी रेखा का राशन कार्ड प्रमाण पत्र, केवल छात्रा को ही निःशुल्क प्रवेश दिए जाने एवं छात्रा नहीं होने की स्थिति में छात्र को प्रवेश देने, विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय के नियमानुसार 80% उपस्थिति अनिवार्य बताए। यह अधिकार पत्र केवल वर्तमान सत्र 2025-26 के लिये मान्य होगा डिग्री में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी आगामी 3 वर्ष तक निःशुल्क अध्ययन करेंगे।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में बेमेतरा जिले के नगरपालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा रहें। उन्होंने अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि समाधान महाविद्यालय की ओर से यह एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है, जिसमें 100 गरीब छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य को पूर्ण करने की जिम्मेदारी विभिन्न समाज के अध्यक्ष, सहयोग संस्थान तथा विधायक व सांसद को सौंपा गया हैं। निश्चित रूप से, उन गरीब परिवार के छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। महाविद्यालय एक अच्छी सोच के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है जिसकी सफलता आने वाले दिनों में जरूर देखने को मिलेगी। मानवतीर्थ किरीतपुर के संरक्षक डॉ. साधन भट्टाचार्य ने बताया कि समाज के विभिन्न कर्मठ लोगों के माध्यम से निःशुल्क शिक्षा का लाभ जनमानस को प्राप्त होगा। शिक्षा हमें सामाजिकता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। समाज के अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि व समाजसेवी संस्थाओं को निःशुल्क प्रवेश से संबंधित अधिकार पत्र प्रदान किया गया।
    अंत में, महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री अविनाश तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी कॉलेज ने डिग्री एवं आई टी आई की सीटों का 20% निःशुल्क देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया हैं। इस वर्ष कुछ समाज के जिलाध्यक्ष व सेवा संस्थान को शामिल किया है, इसके पश्चात अगले वर्ष अन्य समाज एवं अन्य सेवाभावी संस्थाओं को भी इसमें शामिल करेंगे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की कोषाध्यक्ष गणेश वर्मा, उपाध्यक्ष सीता वर्मा, सहसचिव स्वाति पटेल, सांसद प्रतिनिधि हर्षवर्धन तिवारी, विधायक प्रतिनिधि खेमलाल गुप्ता, सहयोग संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चौबे व डॉ.एल. आर. साहू एवं विभिन्न समाज के जिलाध्यक्ष कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, लोधी समाज के गोवेन्द्र पटेल, रजक समाज के अनिल रजक, सतनामी समाज के राजा लाल बंजारे, ब्राह्मण समाज के जितेंद्र शुक्ला, मुस्लिम समाज के समीर एवं मोहम्मद फिरोज मलकानी, आदिवासी गोंड समाज के एच.आर. ध्रुव, एवं साहू समाज एवं श्रीराम रसोई के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने इस पहल को अनुकरणीय और जिले को गौरवान्वित करने वाला पहल बताया।
    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी उमेश सिंह राजपूत, उपप्राचार्य लक्ष्मीनारायण साहू, आईटीआई के अधीक्षक आकाश हिरवानी एवं समस्त सहायक प्राध्यापक डॉ जी.डी. मानिकपुरी, निधि तिवारी, संगीता अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, रूपेंद्र डहरिया, नंदनी वर्मा, स्वाति पटेल, राजेश गजपाल, राजेंद्र वर्मा, प्रीति शर्मा, गायत्री राजपूत, अंशु दत्ता, हरीश कुमार पटेल, जोगेंद्र साहू, धर्मपाल नोन्हारे व रितेश साहू सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका

    April 24, 2026

    डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता

    April 24, 2026

    लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय

    April 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,338

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,278

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,207
    Don't Miss
    बिलासपुर

    बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

    By Khabar WorldApril 25, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने…

    शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR

    April 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक

    April 25, 2026

    प्रदेशवासियों को झुलसाएगी गर्मी, रायपुर में ‘ऑरेंज अलर्ट’: 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

    April 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

    April 25, 2026

    शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR

    April 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक

    April 25, 2026

    प्रदेशवासियों को झुलसाएगी गर्मी, रायपुर में ‘ऑरेंज अलर्ट’: 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

    April 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय आज हज यात्रियों को करेंगे किट का वितरण

    April 25, 2026

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को

    April 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.