Author: Khabar World

आर्थिक तंगी से रंजना की छुटी पढ़ाई, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के सहयोग से फिर होगी शुरू खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। कबीरधाम जिले में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आर्थिक सहायता प्रदान कर एक प्रेरणादायक पहल की है। उन्होंने जरूरतमंद छात्राओं की पढ़ाई में सहयोग करते हुए ग्राम हरमो निवासी भारती साहू को 2 लाख रुपए तथा ग्राम चिल्फी निवासी रंजना झारिया को 25 हजार रुपए की राशि प्रदान की। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर उक्त राशि के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर नरेन्द्र मानिकपुरी,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहे इस क्षेत्र में अब ग्रामीण विद्युतीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। बिजली विभाग के अनुसार संभाग के कुल 1189 गांवों में से लगभग 70 प्रतिशत गांवों में विद्युत आपूर्ति पहुंचा दी गई है, जबकि शेष 30 प्रतिशत दुर्गम और पहुंच विहीन क्षेत्रों में सोलर ऊर्जा प्रणाली के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार 860 गांवों में पारंपरिक बिजली पहुंचाई जा चुकी है। वर्षभर के भीतर बस्तर संभाग के सभी गांवों को 100 प्रतिशत विद्युतिकरण के दायरे में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ एक बार फिर सनसनीखेज वारदात से दहल उठी है। वार्ड क्रमांक 24, कश्मीरी पारा में एक युवक ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ते हुए अपनी ही दादी की निर्मम हत्या कर दी। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी पोते ने धारदार चाकू से अपनी बुजुर्ग दादी पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे हिरासत में ले…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन ने कहा कि रेडक्रॉस के मानव सेवा कार्याे का प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुंचाने के लिए सदस्यता अभियान को गति देना आवश्यक है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों एवं विभिन्न वर्गाे के गणमान्य नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाए। डेका ने 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राज्य एवं जिला शाखाओं में वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष टोमन साहू ने मुलाकात की। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों, सदस्यता अभियान तथा आगामी विश्व रेडक्रॉस दिवस के आयोजन के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला बीजापुर के धर्मप्रेमी राष्ट्र प्रेमी भाइयों एवं बहनों द्वारा गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत पूरे जिले भर में 11000 से अधिक हस्ताक्षर अभियान चलाकर गौ माता को राष्ट्र माता बनाने एवं गौ माता को सेवा, सुरक्षा, और सम्मान दिलाने हेतु बड़े ही ही संख्या में गौ भक्तों के द्वारा गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर से रैली का आयोजन कर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया पूरे देश के 5000 तहसीलों में हस्ताक्षर अभियान के तहत गौ माता के प्रति सेवा सुरक्षा सम्मान हेतु जागरूकता रैली के माध्यम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। प्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गीदम के अध्यक्ष अनिल कर्मा ने कहा कि महतारी वंदन योजना का सरकार दिन-रात प्रचार करती रही, आज वहीं योजना आम महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बन चुकी है। उन्होंने कहा कि इस योजना के नाम पर भाजपा ने प्रदेश की माताओं-बहनों से बड़े-बड़े वादे किए और सत्ता हासिल की। लेकिन आज हकीकत यह है, कि महिलाओं को केवाईसी के नाम पर घंटों बैंकों और दफ्तरों की लाइन में खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार बनने के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले की नगर पालिका द्वारा भीषण गर्मी के बीच शुरू किया गया स्विमिंग पूल इन दिनों शहर वासियों के लिए राहत और उत्साह का प्रमुख केंद्र बन गया है। वर्ष 2024 में इस स्विमिंग पूल का शुभारंभ किया गया था, जिसका संचालन प्रारंभ में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सौंपा गया था। हालांकि, विभिन्न कारणों से यह व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नहीं हो सकी। ऐसे में इस वर्ष नगरीय प्रशासन ने स्वयं इसकी जिम्मेदारी संभालते हुए संचालन अपने हाथ में ले लिया है। वर्तमान में स्विमिंग पूल में आने वाले लोगों का विधिवत रजिस्ट्रेशन किया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने जारी बयान में इस मुद्दे को गंभीर सामाजिक और प्रशासनिक खामी बताते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा 2018 में संविलियन के कारण शिक्षकों की पूर्व सेवा अवधि को पेंशन योग्य सेवा में शामिल नहीं किया गया जिसके परिणामस्वरूप 2028 से पहले सेवानिवृत्त होने वाले हजारों शिक्षक न्यूनतम पेंशन से भी वंचित रह गए हैं। वर्तमान प्रावधानों के अनुसार संविलियन के बाद वर्ष की सेवा पूरी होने पर ही न्यूनतम पेंशन का अधिकार बनता है। चूंकि अधिकांश शिक्षकों का संविलियन 2018 में हुआ…

Read More

भविष्य में शांतिपूर्ण संवाद से समाधान की प्रतिबद्धता दोहराई खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टोरेट परिसर में जनगणना पोर्टल में छत्तीसगढ़ी भाषा को शामिल किए जाने के संबंध में प्रस्तुत ज्ञापन को लेकर फैली कथित अफवाहों के संदर्भ में प्रशासन द्वारा पूर्व में ही स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है। जिला प्रशासन ने दोहराया है कि सभी नागरिकों एवं संगठनों के सुझावों और आवेदनों का सम्मानपूर्वक नियमानुसार परीक्षण किया जाता है। उक्त प्रकरण के दौरान कलेक्टर वेटिंग एरिया में उपस्थित कुछ व्यक्तियों द्वारा कार्यालयीन स्टाफ के साथ अमर्यादित एवं अनुचित व्यवहार किए जाने तथा कलेक्टोरेट परिसर के बाहर अनर्गल नारेबाजी की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन कारोबारी गोपाल गांधी समेत उनसे जुड़े लोगों के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर ईडी ने आज छापा मारा है। जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय के 13 अफसरों की बड़ी टीम छापामार कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इस कड़ी में गोपाल गांधी के अभनपुर स्थित घर और उसके ऑफिस में छापा मारा गया है। सुबह पौ फटने से पहले पहुंची ईडी की टीम अभी तक दस्तावेजों के साथ-साथ तमाम डिजिटल साक्ष्यों की तलाश कर रही है। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में…

Read More