Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
- भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर
- 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
- अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री साय ने वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, डायमंड सिंह ध्रुव, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया को उनकी उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन होनहार बेटे-बेटियों की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं…
सकारात्मक बदलाव से आर्थिक स्थिति में हुआ सुधार खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल देने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है। इसी योजना के अंतर्गत जिले के नगरपालिका बलरामपुर के इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 05 की निवासी सुमित्रा भगत ने महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की है। शासन की इस योजना से मिली सहायता ने उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। सुमित्रा भगत को महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जन्मेजय महोबे ने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के प्रतिवेदन पर सांतनु साण्डे को जिला बदर किया है। जिला दंडाधिकारी जनमेजय महोबे ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 में प्रदत्त शक्तियों एवं निहित प्रावधानों का प्रयोग करते हुए सांतनु साण्डे, पिता मोहित राम साण्डे, निवासी-बिरगहनी, थाना-बलौदा जिला-जांजगीर-चांपा को जांजगीर-चांपा जिला एवं सरहदी जिला सक्ती, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, बालौदा बाजार जिलों की राजस्व सीमाओं से आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर बाहर चले…
मेहनत, विश्वास और समूह के सहयोग से बनी लखपति दीदी खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत केरा की निवासी श्रीमती सविता कर्ष की, जिन्होंने मेहनत, आत्मविश्वास और स्व-सहायता समूह के सहयोग से आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। श्रीमती सविता कर्ष वर्ष 1 जनवरी 2013 को गठित तुलसी महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें न केवल नई सोच और अवसर मिले, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का संकल्प भी मजबूत हुआ। श्रीमती सविता कर्ष ने बताया कि उनकेे समूह को कुल 2 लाख रूपए की राशि बैंक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज रतनपुर पहुंचकर माँ महामाया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने माँ महामाया से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में राज्यपाल का मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष लवकुश कश्यप,कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, मोहित जायसवाल एवं समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान बना ली है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर उन्होंने न केवल अपने जीवन की दिशा बदली, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं। वर्ष 2014 में सीमा वर्मा जय मां गायत्री स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। शुरुआत में उन्होंने समूह के साथ बचत और छोटे-छोटे कामों से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश की। बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बढ़ती गर्मी और लू के खतरे से बचने के लिए विभिन्न उपायों और दिशा निर्देश जारी किए हैं। आगामी महीनों में पड़ने वाली गर्मी से लू का खतरा और बढ़ जाता है जिससे लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया कि धूप और गर्मी में ज्यादा देर रहने के कारण शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है। जिससे लू लगने का खतरा होता है। लू के लक्षण – स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि लू लगने से सिर में भारीपन और दर्द होने लगता है,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रविवार 8 मार्च को दोपहर 12 बजे से ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी कार्यक्रम जनपद पंचायत बस्तर के मुख्यालय स्थित लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा। इस वृहद सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत सरकार…
निर्माण के दौरान ही फील्ड में जाकर नियमित निरीक्षण करें अधिकारी, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट टेंडर से अवॉर्ड तक पूरी प्रक्रिया की समय-सीमा तय करने के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ताहीन कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कहीं भी निर्माण कार्य में कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले की केशकाल पुलिस ने एक वोक्सवैगन कार क्रमांक एमएच-2 -बीआर- 0045 का पीछा करते हुए पुलिस सहायता केन्द्र दादरगढ के पास पकड़कर तलाशी लेने पर डिक्की के अंदर 27 पैकेट भूरे रंग के सेलो टेप से पैक किया हुआ कुल जुमला वजन 112.076 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर आरोपी शैतान सिंह गौर पिता महावीर सिंह गौर उम्र 28 वर्ष निवासी मुरलिया तहसील बैगुन जिला चितौडगढ राजस्थान काे गिरफ्तार कर उसके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायालय के समक्ष पेश का न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। केशकाल पुलिस से मिली…

