खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बढ़ती गर्मी और लू के खतरे से बचने के लिए विभिन्न उपायों और दिशा निर्देश जारी किए हैं। आगामी महीनों में पड़ने वाली गर्मी से लू का खतरा और बढ़ जाता है जिससे लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया कि धूप और गर्मी में ज्यादा देर रहने के कारण शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है। जिससे लू लगने का खतरा होता है।
लू के लक्षण –
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि लू लगने से सिर में भारीपन और दर्द होने लगता है, तेज बुखार के साथ मुंह सूखने लगता है, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ पूरे शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने कारण पसीने का न आना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख कम लगना और बेहोश होना आदि लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
लू से बचाव –
धूप में बाहर निकलने से पहले सर व कानों को कपड़े से अच्छे से बांध लें, बहुत अनिवार्य हो तो ही घर से बाहर निकले, पानी अधिक पीयें, ज्यादा समय तक धूप में न रहे, गर्मी के समय नरम व सूती कपड़े पहने ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहे, अधिक पसीना आने पर ओ.आर.एस. का घोल पीए, चक्कर और उल्टी आने की स्थिति पर छाया वाली जगह पर आराम कर पानी और पेय पदार्थ का सेवन करें, प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य केन्द्र से निःशुल्क परामर्श लें, उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार होने पर निकट के अस्पताल या स्वास्थ्य केन्द्र में जरूरी सलाह आवश्यक ले।
Trending
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें


