खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले की केशकाल पुलिस ने एक वोक्सवैगन कार क्रमांक एमएच-2 -बीआर- 0045 का पीछा करते हुए पुलिस सहायता केन्द्र दादरगढ के पास पकड़कर तलाशी लेने पर डिक्की के अंदर 27 पैकेट भूरे रंग के सेलो टेप से पैक किया हुआ कुल जुमला वजन 112.076 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर आरोपी शैतान सिंह गौर पिता महावीर सिंह गौर उम्र 28 वर्ष निवासी मुरलिया तहसील बैगुन जिला चितौडगढ राजस्थान काे गिरफ्तार कर उसके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायालय के समक्ष पेश का न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
केशकाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की एक काले रंग का वोक्सवैगन कार क्रमांक एमएच-2 -बीआर- 0045 में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपा कर उड़िसा से रायपुर की ओर जगदलपुर केशकाल के रास्ते से जाने वाले है। कि सूचना पर थाना केशकाल के सामने एमसीपी लगाकर उक्त कार का इंतजार किया जा रहा था। कुछ समय बाद उक्त कार आने पर रोकने का प्रयास किया गया जो नही रूका और कांकेर की ओर तेज रफ्तार में भागने लगा। जिसे हमराह स्टाप गवाह के मय शासकीय वाहन से पीछ किया गया जो घाटी में नही रूकने से पुलिस सहायता केन्द्र दादरगढ के प्रभारी को हालत से अवगत कराते हुए कैम्प के सामने बेरीकेट लगाकर रोकने का प्रयास किया परन्तु बेरीकेटिंग को ठोकर मारते हुए अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतर गया पुलिस के पकड से बचने के लिए वाहन चालक कुद कर भागने लगा।
जिसे घेराबंद कर पकडे नाम पता पुछने पर अपना नाम शैतान सिंह गौर पिता महावीर सिंह गौर उम्र 28 वर्ष निवासी मुरलिया तहसील बैगुन जिला चितौडगढ राजस्थान का होना बताया। कार की तलाशी लेने पर डिक्की के अंदर 27 पैकेट भूरे रंग के सेलो टेप से पैक किया हुआ कुल जुमला वजन 112.076 किलोग्राम अवैध गांजा एवं वोक्सवैगन कार बरामद कर आरोपी के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश का न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी विकास बघेल सउनि सुरेश मरकाम, प्र.आर. प्रशांत जुर्री, आर. मानिक मरापी, गिरधारी नेताम, कमलेश कंवर, अमित मण्डावी, गोपनीय सैनिक आत्मानंद कुलदीप का याेगदान रहा।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


