Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई
- अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार
- ₹20 हजार की सुपारी किलिंग का हुआ खुलासा, 5 आरोपित गिरफ्तार
- ‘कारवॉश’ की आड़ में चल रहे नशे के काले साम्राज्य का भंडाफोड़, मुख्य सरगना आकाश ठाकुर गिरफ्तार
- नारायणपुर पुनर्वास केंद्र में ट्रैक्टर चलाने व मरम्मत सीख रहे 40 आत्मसमर्पित नक्सली
- बच्चा चोरी की अफवाह, लोहंडीगुड़ा में बवाल, ग्रामीणों ने फेरीवालों को पीटा
- नौकरी दिलाने के नाम पर पोस्ट ऑफिस का फर्जी आदेश वायरल
- खनन क्षेत्रों में ड्रोन की निगरानी से खनिज संसाधन की सुरक्षा तथा राजस्व संरक्षण में मिल रही मदद
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 229.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 382.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 81.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 190.5 मि.मी., सूरजपुर में 308.4 मि.मी., बलरामपुर में 379.0 मि.मी., जशपुर में 370.0 मि.मी., कोरिया में 299.5 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 211.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का असर अब पूरे छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। इस महत्वाकांक्षी योजना से न केवल आम नागरिकों को बिजली बिल से राहत मिल रही है, बल्कि वे अब स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं। सक्ती जिले के बाराद्वार निवासी यशवंत कुमार राठौर भी इस योजना से लाभान्वित होने वालों में शामिल हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया है। इस सोलर सिस्टम से वे गर्मी के मौसम में प्रतिदिन औसतन 18 यूनिट,…
1953 बच्चों को मिला सुपोषण, स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाया कदम खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) एक सशक्त सामाजिक पहल बनकर उभरा है। बेमेतरा जिले में एनआरसी के द्वारा अब तक 1953 कुपोषित बच्चों को स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर किया है। जिला अस्पताल बेमेतरा के एमसीएच बिल्डिंग में 1 माह से 5 वर्ष तक के गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को विशेष देखभाल और पोषक आहार के साथ निरूशुल्क उपचार प्रदान किया जाता है। एनआरसी में बच्चों को 15 दिनों तक विशेष पोषण आहार जैसे थेराप्यूटिक फूड (एफ…
वार्षिक 20 लाख पौधों का उत्पादन, कम लागत और समय में बंपर खेती की तैयारी खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार कृषि क्षेत्र में ऐसे तकनीकी समाधानों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनका सीधा लाभ किसानों को मिले और उनकी आय में वृद्धि हो। यह पहल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समृद्ध किसान- सशक्त छत्तीसगढ़ के विजन को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है। सूरजपुर जिले में स्थापित मिनी प्लग टाइप सीडलिंग यूनिटें किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण नवाचार साबित हो रही हैं। ये यूनिटें, जिनमें से एक शासकीय उद्यान दतिमा में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लिया गया बड़ा निर्णय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचल जशपुर की आदिवासी महिलाओं के समूह द्वारा प्राकृतिक वनोपज का प्रसंस्करण कर तैयार की गई विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्रियों का ब्रांड जशप्योर अब जशपुर और छत्तीसगढ़ की सीमाओं से बाहर निकलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कदमताल करने को तैयार है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के वोकल फॉर लोकल अभियान को आत्मसात करते हुए एक अहम निर्णय लिया गया है जिसके तहत जशपुर जिले की महत्वाकांक्षी महिला केंद्रित ब्रांड जशप्योर का ट्रेडमार्क अब…
KWNS – कवर्धा – पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित 5 निःशुल्क बसों का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह जी करेंगे शुभारम्भ, विकास कार्यों का भी करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन सौगात। 6 जुलाई रविवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह जी का पंडरिया आगमन होगा। रविवार को सुबह 11 बजे, मुख्यमंत्री जी और विधानसभा अध्यक्ष जी पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय परिसर में पंडरिया विधानसभा की महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु 5 निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ करेंगे और क्षेत्र की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों के बड़े कैडर की उपस्थिति की प्राप्त आसूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुंक्त टीमों के द्वारा सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान कल 4 जून से ही सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर लगातार मुठभेड़ जारी रही। सुरक्षाबलों की पूरी टीम नेशनल पार्क क्षेत्र में पूरी रात नक्सलियाेें काे घेराबंदी कर रखा गया था। सुरक्षाबलों के द्वारा आज शनिवार सुबह से अब तक की सर्चिंग कार्यवाही में मुठभेड़ स्थल से एक पुरुष नक्सली का शव हथियार सहित बरामद किया गया है।इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्कूल के महिला वॉशरूम में मोबाइल फोन रखकर वीडियो बनाने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। घटना तिल्दा ब्लॉक के समीपस्थ एक शासकीय स्कूल की है। जहां शिक्षक द्वारा महिला वॉशरूम में मोबाइल रखकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। बता दें मामला 25 अप्रैल की है, जहां स्कूल के महिला वॉशरूम में मोबाइल फोन चालू हालत में बरामद किया गया इसके बाद महिला शिक्षिकाओं के बीच हड़कंप मच गया। मामले की शिकायत पर नेवरा थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की। पुलिस ने FIR होने के बाद आरोपी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के मोंगरा बस्ती में युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अयोध्यापुरी-जैलगांव निवासी अश्वनी पाठक उर्फ पिंटू (40) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मृतक अश्वनी शुक्रवार दोपहर बस्ती में रहने वाले मनजोद बक्कल के साथ निकला था। मौके पर डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम पहुंची गई है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, मोंगरा बस्ती के भुसड़ीपारा सब-स्टेशन के पास युवक की खून से सनी लाश मिली। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद…
सावन के महीने में निकलने वाली कांवड़ यात्रा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। इस साल 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान श्रद्धालु दूर-दूर से पवित्र नदियों का जल भरकर अपने अपने स्थान पर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। ऐसे में कांवड़ यात्रा के दौरान अक्सर देखने को मिलता है कि कांवड़िए भगवा वस्त्र पहने होते हैं। आखिर क्या है इसके पीछे का कारण? आइए जानते हैं। कांवड़ यात्रा में भगवा रंग का वस्त्र क्यों पहना जाता है? सनातन धर्म में भगवा रंग सेवा, त्याग, तपस्या और भक्ति का प्रतीक…

