खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के मोंगरा बस्ती में युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अयोध्यापुरी-जैलगांव निवासी अश्वनी पाठक उर्फ पिंटू (40) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मृतक अश्वनी शुक्रवार दोपहर बस्ती में रहने वाले मनजोद बक्कल के साथ निकला था। मौके पर डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम पहुंची गई है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, मोंगरा बस्ती के भुसड़ीपारा सब-स्टेशन के पास युवक की खून से सनी लाश मिली। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस पहुंची। शव पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में युवक की चाकू गोदकर हत्या किया जाना सामने आया है। फिलहाल शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया है।
परिजनों ने बताया कि मृतक घर से दोपहर में बस्ती में ही रहने वाले मनोज बक्कल के साथ निकाला था, जिसकी तलाश की जा रही है।
डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पहुंची हुई है। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों के साथ दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रही है।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


