खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों के बड़े कैडर की उपस्थिति की प्राप्त आसूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुंक्त टीमों के द्वारा सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान कल 4 जून से ही सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर लगातार मुठभेड़ जारी रही। सुरक्षाबलों की पूरी टीम नेशनल पार्क क्षेत्र में पूरी रात नक्सलियाेें काे घेराबंदी कर रखा गया था। सुरक्षाबलों के द्वारा आज शनिवार सुबह से अब तक की सर्चिंग कार्यवाही में मुठभेड़ स्थल से एक पुरुष नक्सली का शव हथियार सहित बरामद किया गया है।इस मुठभेड़ में कई नक्सलियाें के मारे जाने एवं घायल हाेने की संभावना है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ में एक नक्सली का शव बरामद हाेने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियान अभी भी जारी है, इसलिए इसमें शामिल जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती। अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत जानकारी पृथक से उपलब्ध कराया जाएगा।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


