खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्कूल के महिला वॉशरूम में मोबाइल फोन रखकर वीडियो बनाने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। घटना तिल्दा ब्लॉक के समीपस्थ एक शासकीय स्कूल की है। जहां शिक्षक द्वारा महिला वॉशरूम में मोबाइल रखकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया था।
बता दें मामला 25 अप्रैल की है, जहां स्कूल के महिला वॉशरूम में मोबाइल फोन चालू हालत में बरामद किया गया इसके बाद महिला शिक्षिकाओं के बीच हड़कंप मच गया। मामले की शिकायत पर नेवरा थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की। पुलिस ने FIR होने के बाद आरोपी शिक्षक को अभिरक्षा में लेने की जानकारी थाना से आने के तुरंत बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर पी दास ने उच्च कार्यालय रायपुर को अवगत कराया था, जिस पर कार्यवाही करते हुए संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर द्वारा उक्त शिक्षक भूपेंद्र कुमार साहू को निलंबित कर दिया गया है।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


