Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई
- अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार
- ₹20 हजार की सुपारी किलिंग का हुआ खुलासा, 5 आरोपित गिरफ्तार
- ‘कारवॉश’ की आड़ में चल रहे नशे के काले साम्राज्य का भंडाफोड़, मुख्य सरगना आकाश ठाकुर गिरफ्तार
- नारायणपुर पुनर्वास केंद्र में ट्रैक्टर चलाने व मरम्मत सीख रहे 40 आत्मसमर्पित नक्सली
- बच्चा चोरी की अफवाह, लोहंडीगुड़ा में बवाल, ग्रामीणों ने फेरीवालों को पीटा
- नौकरी दिलाने के नाम पर पोस्ट ऑफिस का फर्जी आदेश वायरल
- खनन क्षेत्रों में ड्रोन की निगरानी से खनिज संसाधन की सुरक्षा तथा राजस्व संरक्षण में मिल रही मदद
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में स्थित दलपत सागर तालाब के सौंदर्यीकरण करने के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजानांतर्गत शासन से 9 करोड़ 88 लाख रुपए राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने ऐतिहासिक दलपत सागर के सौंदर्यीकरण के लिए 9 करोड़ 88 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव जी व वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि बस्तरवासियों की वर्षों से बहुप्रतीक्षित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बस्तर थाने में प्रार्थी कौशल पांडे की गुम मोबाइल फोन का उपयोग कर चार आरोपियों ने मिलकर 1 लाख 49 हजार 611 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में चार आरोपियों थबीर कुमार उर्फ संजू नाग, राजेश कश्यप उर्फ कालू, लिंगराज मिरगान एवं ललित कुमार मिरगान को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो बस्तर और दो ओडिशा के निवासी हैं। गिरफ्तार चाराे आरोपियों ने सड़क पर मिले माेबाईल फोन का उपयोग कर रकम निकाली और आपस में बांट लिया। नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल ने बताया कि लगभग दो महीने पहले भानपुरी से जगदलपुर लौट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देवशयनी एकादशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीहरि विष्णु की अनुकंपा समस्त जनमानस पर बनी रहे और सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सनातन परंपरा में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन भगवान विष्णु चार मास के शयन में प्रवेश करते हैं, जिसे चातुर्मास कहा जाता है। इस अवधि में विवाह जैसे सभी मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं और उपासना, साधना तथा पुण्य कर्मों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान शिक्षाविद्, दूरदर्शी नेता एवं राष्ट्रीय विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती (6 जुलाई) पर उन्हें नमन करते हुए उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, निस्वार्थ सेवा और अखंड भारत के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हमें सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए अभूतपूर्व संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक न्याय को सशक्त करने तथा जन-जन में राष्ट्रीय चेतना का…
सहकारी समितियों में एक लाख बॉटल नैनो डीएपी का किया जा रहा भंडारण डी.ए.पी. की कमी को पूरा करने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रभावी पहल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य में खरीफ सीजन 2025 के दौरान विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों की मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने समय रहते न सिर्फ इसकी ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की बल्कि रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति भंडारण एवं वितरण व्यवस्था पर भी लगातार निगरानी रख रही है, जिसके चलते राज्य में रासायनिक उर्वरकों के भण्डरण एवं उठाव की स्थिति बेहतर बनी हुई है। डी.ए.पी. की कमी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एन.पी.के.,…
लूटी नकदी और बुलेट बाइक बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में नगदी लूट की एक बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। घटना के महज कुछ ही दिनों बाद तोरवा पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल और लूटी गई नकदी भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दरअसल, 14 जून की रात तोरवा क्षेत्र के ग्राम ढेंका में विकास तिवारी से अज्ञात बदमाशों ने ₹10,000 नगद लूट लिए थे और मारपीट की थी। इस मामले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। किरंदुल-कोत्तवालसा रेललाइन पर मंगलवार को मल्लीगुड़ा-जड़ती स्टेशनों के बीच हुए भूस्खलन के बाद लगभग 48 घंटों बाद पटरियों पर गिरे मलबे व बोल्डरों को हटा दिया गया है। इसके साथ ही प्रभावित ट्रैक को 4 जुलाई की शाम तक फ़िट प्रमाणित कर दिया गया है। सुरक्षा उपाय के तौर पर, प्रभावित स्थल पर सीमित गति से ट्रेन संचालन की अनुमति दी गई है । वहीं अब पटरियों को दुरूस्त करने के साथ ही ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) एवं सिग्नल सिस्टम का काम जारी है। रेलवे की तकनीकी टीम के अनुसार भूस्खलन से रेललाइन पर लगभग 30 हजार…
छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा में संसदीय पत्रकारों का योगदान अतुलनीय : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री साय संसदीय पत्रकारिता विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर के प्रेक्षागृह में संसदीय रिपोर्टिंग विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य और विधानसभा के रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा ने भी 25 वर्षों की गौरवमयी यात्रा पूरी की है और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ किया है। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि हाल ही में विधायकों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र अंर्तगत कांकेर-नारायणपुर सीमा से सटे मीनड़ी के जंगल से दो नक्सलियों लखमू पददा और सुकमी पददा को बीएसएफ के जवानाें ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले में लगातार चलये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज शनिवार काे नक्सलियाें के माैजूदगी की आसूचना के आधार पर बीएसएफ की 47वीं और 40वीं बटालियन के जवानाें काे संयुक्त अभियान पर रवाना किया गया था। अभियान के दाैरान कांकेर-नारायणपुर सीमा से सटे मीनड़ी के जंगल से दो नक्सलियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे युक्तियुक्तकरण अभियान का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। इसी क्रम में सक्ती जिले के शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल नगरदा को लंबे समय बाद जीवविज्ञान विषय के लिए शिक्षक की सौगात मिली है। पूर्व में इस विद्यालय में जीवविज्ञान शिक्षक की अनुपस्थिति के कारण विद्यार्थियों को विषय की पढ़ाई में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब युक्तियुक्तकरण की पहल के चलते इस विषय के लिए शिक्षक की पदस्थापना हो गई है, जिससे विद्यार्थियों को संतुलित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ…

