खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र अंर्तगत कांकेर-नारायणपुर सीमा से सटे मीनड़ी के जंगल से दो नक्सलियों लखमू पददा और सुकमी पददा को बीएसएफ के जवानाें ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले में लगातार चलये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज शनिवार काे नक्सलियाें के माैजूदगी की आसूचना के आधार पर बीएसएफ की 47वीं और 40वीं बटालियन के जवानाें काे संयुक्त अभियान पर रवाना किया गया था।
अभियान के दाैरान कांकेर-नारायणपुर सीमा से सटे मीनड़ी के जंगल से दो नक्सलियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की पहचान लखमू पददा और सुकमी पददा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चार भरमार बंदूकें, आईईडी बनाने का सामान, नक्सली वर्दियां और बड़ी मात्रा में दवाइयां बरामद की गई हैं।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


