खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बस्तर थाने में प्रार्थी कौशल पांडे की गुम मोबाइल फोन का उपयोग कर चार आरोपियों ने मिलकर 1 लाख 49 हजार 611 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में चार आरोपियों थबीर कुमार उर्फ संजू नाग, राजेश कश्यप उर्फ कालू, लिंगराज मिरगान एवं ललित कुमार मिरगान को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो बस्तर और दो ओडिशा के निवासी हैं। गिरफ्तार चाराे आरोपियों ने सड़क पर मिले माेबाईल फोन का उपयोग कर रकम निकाली और आपस में बांट लिया।
नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल ने बताया कि लगभग दो महीने पहले भानपुरी से जगदलपुर लौट रहे कौशल पांडे नामक युवक की मोटर साइकिल कवि आसना के पास स्लिप होने से गिर गई, जिसके कारण उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया। घर पहुंचने पर उन्हें फोन गुम होने का पता चला। उन्होंने घटनास्थल पर वापस जाकर फोन तलाशने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं मिला। इसके बाद प्रार्थी कौशल पांडे ने बस्तर थाने में रिपाेर्ट दर्ज कराई।
प्रार्थी कौशल पांडे की रिपाेर्ट पर जांच में पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके खोए हुए फोन का दुरुपयोग कर उनके बैंक खाते से 1जून को 50 हजार रुपये और 3 जून को 99 हजार 611 रुपये निकाल लिए। कुल 1 लाख 49 हजार 611 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की और संदिग्ध थबीर कुमार उर्फ संजू नाग निवासी कोलचुर खासपारा, थाना बस्तर को गिरफ्तार कर पूछताछ में संजू ने अपने साथी राजेश कश्यप उर्फ कालू निवासी कोलचुर खासपारा और दो अन्य आरोपियों लिंगराज मिरगान व ललित कुमार मिरगान दोनों निवासी खुटियारीगुड़ा मिरगान पारा, थाना कोसागुमड़ा, जिला नवरंगपुर, ओडिशा के साथ मिलकर इस धोखाधड़ी को अंजाम देने की बात कबूल कर लिया है। आरोपियों ने सड़क पर मिले फोन का उपयोग कर धोखे से रकम निकाली और आपस में बांट लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज शनिवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


