खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में स्थित दलपत सागर तालाब के सौंदर्यीकरण करने के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजानांतर्गत शासन से 9 करोड़ 88 लाख रुपए राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने ऐतिहासिक दलपत सागर के सौंदर्यीकरण के लिए 9 करोड़ 88 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव जी व वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि बस्तरवासियों की वर्षों से बहुप्रतीक्षित मांग रही कि दलपत सागर को संवारनें व सुरक्षित करने के लिये योजनाबद्ध रुप से उसका सौंदर्यीकरण होना चाहिए । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में बस्तर का विकास सदैव प्राथमिकता में रहा है। दलपत सागर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिये मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 9 करोड़ 88 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के महती प्रयास से हमारे दलपत सागर के योजनाबद्ध सौंदर्यीकरण कार्य को साकार रूप देने की सार्थकता यथाशीघ्र सिद्ध होगी । श्री देव ने कहा कि बस्तरवासियों के मांग के अनुरूप दलपत सागर का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। आने वाले अनेक वर्षों तक दलपत सागर सुरक्षित व प्राकृतिक सुंदरता का प्रतिरूप बना रहे, इस उद्देश्य के साथ दलपत सागर को संवारने योजनाबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण होंगे।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


