Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
- भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर
- 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
- अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
Author: Khabar World
*उप मुख्यमंत्री ने विज्ञान तीर्थ दर्शन अभियान शुरुआत करने की घोषणा* *शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञान जागरूकता को बढ़ावा देने भव्य आयोजन* KWNS -जगदलपुर l राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह समारोह शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वाधान में कृषि महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार, शोध एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत समता कॉलोनी में एमसीपी प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 04 NJ 8956 को रोका, जिसमें एक बड़ा थैला रखा हुआ था। थैले की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में नगद रकम पाई गई। वाहन में सवार युवक ने पूछताछ में अपना नाम मिलन शर्मा (25 वर्ष), पिता राधेश्याम शर्मा, निवासी समता कॉलोनी, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर बताया। पुलिस द्वारा नगद राशि के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत…
KWNS – रायपुर। किसान वैज्ञानिक पद्धति, उन्नत बीज और सही मार्गदर्शन के साथ खेती करें, तो कम भूमि में भी अधिक उत्पादन और बेहतर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम करही के किसान चिंतामणि बंजारे ने नवाचार और आधुनिक तकनीक को अपनाकर खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाया है। उन्होंने परंपरागत सब्जी खेती से आगे बढ़ते हुए उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में 10 एकड़ क्षेत्र में ग्राफ्टेड बैंगन की खेती कर लगभग 1100 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ। इस उत्पादन से उन्हें करीब 16 लाख रुपये की आमदनी हुई है। कृषक चिंतामणी…
KWNS – रायपुर। शासन की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर खैरागढ़,छुईखदान, गंडई जिले के नागरिक अब बिजली बिल के बोझ से मुक्त हो रहे हैं। इतना ही नहीं, वे अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर उसे ग्रिड में भेजते हुए “ऊर्जादाता” के रूप में नई पहचान भी बना रहे हैं। केसीजी जिले के ग्राम टेकापार कला निवासी श्री काशीराम श्रीवास ने इस योजना का लाभ लेते हुए अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। सोलर पैनल लगने के बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। उन्होंने…
KWNS – दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में शामिल सहायिकाओं ने दुर्गा मंडप से रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च किया और जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद सहायिकाओ ने प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा। संघ की पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के चलते मजबूरन उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। रैली में शामिल सहायिकाओं ने अपनी प्रमुख मांगों को जल्द…
KWNS – बिलासपुर। सकरी पुलिस ने मेंड्रा रोड पर घेराबंदी कर एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक आरोपित को अभिषेक नगर मंगला में पकड़ा। मामले का मास्टर माइंड आर्म्स एक्ट के मामले में पहले से जेल में है। अब पुलिस न्यायालय की अनुमति से गिरफ्तार करेगी। सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि सकरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मेंड्रा रोड पर ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर हामिद अंसारी (33)…
KWNS – पश्चिम एशिया में तनाव अब खुले युद्ध में बदलता नजर आ रहा है। शनिवार, 28 फरवरी 2026 को इज़राइल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर बड़ा “प्री-एम्प्टिव” (निवारक) हमला किया है। हमले के बाद पूरे क्षेत्र में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इज़राइल के रक्षा मंत्री इज़राइल कैट्ज़ ने हमले की पुष्टि करते हुए देशभर में तत्काल प्रभाव से “स्पेशल स्टेट ऑफ इमरजेंसी” लागू करने की घोषणा की। तेहरान में भारी तबाही, दहशत का माहौल हमले के बाद तेहरान के डाउनटाउन क्षेत्र और यूनिवर्सिटी स्ट्रीट के आसपास कई मिसाइलें गिरने की खबर है। जोरदार धमाकों के बाद…
KWNS – कोलकाता। पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान कोलकाता विमानतल पर छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की नरसापुरम से सांसद एवं केंद्रीय भारी उद्योग एवं स्टील राज्यमंत्री श्री बी. श्रीनिवास वर्मा से सौजन्य मुलाकात हुई। यह भेंट अत्यंत आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच देश के औद्योगिक विकास, स्टील क्षेत्र की संभावनाओं तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ जैसे खनिज संपन्न राज्य में औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर दयालदास बघेल ने केंद्रीय राज्यमंत्री…
KWNS – आज पश्चिम बंगाल के कुलतूली विधानसभा क्षेत्र के मंडल 4 के ग्राम पूर्वी तेनतुलबेरिया में आयोजित बूथ अध्यक्षों की बैठक में शामिल होकर परिवर्तन यात्रा एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की होने वाली सभा को लेकर विस्तार से अपने विचार रखे। इस महत्वपूर्ण बैठक में दयालदास बघेल जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं का उत्साह और भी बढ़ा दिया। संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता, घर-घर संपर्क अभियान तथा परिवर्तन यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर गहन चर्चा की गई। विधानसभा कनवीनर श्री उत्तम हालदार, मंडल अध्यक्ष श्री मिथुन एवं सभी बूथ अध्यक्षों ने…
दयालदास बघेल का पश्चिम बंगाल के कुलतूली क्षेत्र में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं के स्नेह पर जताया आभार
KWNS -कुलतूली l आज पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान कुलतूली विधानसभा क्षेत्र के मंडल 2 अंतर्गत ग्राम कतामारी में माननीय दयालदास बघेल का कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पुष्पगुच्छ और जयघोष के बीच हुए स्वागत ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मंडल स्तरीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मुद्दों, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को…

