Author: Khabar World

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निभाया वादा- होली से पहले खातों में पहुंची राशि राज्यभर में 10,324 करोड़ रुपये का हुआ अंतरण खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के उपरांत आज ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों के बैंक खातों में अंतरित किया गया। होली पर्व से पूर्व राशि मिलने से जिले के किसानों में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण है। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम रहंगी खेल मैदान में आयोजित किया गया, जहां से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने योजना अंतर्गत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में परिवार नियोजन कार्यक्रम तहत 28 फरवरी 2026 को 8 हितग्राहियों का पुरुष नसबंदी आपरेशन किया गया यह ऑपरेशन कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर मार्गदर्शन में एवं बीएमओ साजा डॉ अश्वनी वर्मा के नेतृत्व पर सर्जन डॉ सतीश चन्द्रवंशी द्वारा किया गया जो कि पूर्णतः सफल रहा। “छोटा परिवार खुशहाल परिवार” के संदेश को जिला बेमेतरा के लोग साकार कर रहे है। एक निश्चित पैमाने पर जनसंख्या समाज की उपलब्धि है। जिला बेमेतरा में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार “होली (जिस दिन रंग खेला जाएगा)” बुधवार 04 मार्च 2026 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जारी आदेश के परिपालन में जिला बेमेतरा में स्थित सभी मदिरा दुकानें उक्त तिथि को पूर्णतः बंद रहेंगी। इसमें निम्नलिखित दुकानें एवं उनसे संलग्न अहाते शामिल हैं समस्त देशी मदिरा दुकानें (सी.एस.-2 (घघ)), समस्त विदेशी/ प्रीमियम मदिरा दुकानें (एफ.एल.-1 (घघ)), समस्त देशी/विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकानें (सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट))। समस्त मदिरा दुकानों से संलग्न अहाते सी.एस.-2 (ग-अहाता), सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-1…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र बेमेतरा में आज दिनांक 27 फरवरी को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत गठित दल द्वारा वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम के आयोजन की पारगम्यता की जांच के लिए कृषि महाविद्यालय का मूल्यांकन एवं निरीक्षण का कार्य किया गया। इस तरह के कौशल विकास योजना का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं एवं पुरुषों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने का ध्यान रखना है जिससे विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक स्टारों और विभिन्न आयु समूह के वर्गों के बीच रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करना है जिससे उनमें स्वरोजगार का विकास हो। इस अवसर पर…

Read More

मुख्यमंत्री साय ने होला मोहल्ला के लिए संगत बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की। इस अवसर पर उन्होंने सिख संगत द्वारा आयोजित होला मोहल्ला यात्रा के लिए निःशुल्क बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिख संगत द्वारा आयोजित इस यात्रा में लगभग 1200 श्रद्धालु 17 बसों, 2 ट्रकों एवं अन्य वाहनों के साथ हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) तथा गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब, बीदर (कर्नाटक) के लिए रवाना हुए। यह…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं जनप्रिय नेता रामविचार नेताम को उनके जन्मदिन के अवसर पर आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि रामविचार नेताम का सार्वजनिक जीवन समर्पण, सादगी और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय समाज के उत्थान और छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों की सराहना की। अग्रवाल ने कहा कि नेताम ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है, जो उनकी कार्यशैली…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना अब साकार होता दिखाई दे रहा है और विकसित-सुरक्षित छत्तीसगढ़ तेजी से आकार ले रहा है। यह बयान महासमुंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय 15 सशस्त्र माओवादियों के आत्मसमर्पण के बाद आया है, जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले 15 माओवादियों में 9 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। इन पर कुल 73 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये सभी लंबे समय से सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय थे और विभिन्न घटनाओं…

Read More

मंत्री रामविचार नेताम ने 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पण्डो समाज जैसी विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आज बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत महादेवपुर में विशेष पिछड़ी जनजाति सम्मेलन का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत महादेवपुर में कुल 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो प्रमुख कार्यों का शिलान्यास…

Read More

सबसे बड़े लाभार्थियों में शीर्ष पर पूर्व CM भूपेश बघेल : पंकज झा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों को होली पर्व से पहले धान की अंतर राशि के एकमुश्त भुगतान के बाद सियासत शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर रविवार को पोस्ट जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन्होंने भूपेश बघेल को इस योजना का सबसे बड़ा लाभार्थी बताया है। मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा ने अपने पोस्ट में लिखा कि हम जिसे सुशासन कहते हैं, उसका आशय होता है ऐसा शासन जो किसी से भी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस में विगत एक माह के दौरान विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य करने वाले 26 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में आयोजित समीक्षा बैठक के उपरांत 28 फरवरी 2026 को प्रदान किया गया। कमिश्नरेट स्तर पर आयोजित इस समीक्षा बैठक में बीते एक माह के दौरान संपादित कार्यों का विस्तृत विश्लेषण किया गया। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों की प्रगति, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, यातायात प्रबंधन तथा विशेष अभियानों की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि कई…

Read More