खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में परिवार नियोजन कार्यक्रम तहत 28 फरवरी 2026 को 8 हितग्राहियों का पुरुष नसबंदी आपरेशन किया गया यह ऑपरेशन कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर मार्गदर्शन में एवं बीएमओ साजा डॉ अश्वनी वर्मा के नेतृत्व पर सर्जन डॉ सतीश चन्द्रवंशी द्वारा किया गया जो कि पूर्णतः सफल रहा।
“छोटा परिवार खुशहाल परिवार” के संदेश को जिला बेमेतरा के लोग साकार कर रहे है। एक निश्चित पैमाने पर जनसंख्या समाज की उपलब्धि है। जिला बेमेतरा में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश में पुरूष नसबंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेमेतरा जिला में पुरूष नसबंदी आपरेशन आयोजित किया गया है। गांव गांव में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा “मोर मितान मोर संगवारी” सम्मेलन के माध्यम से पुरूष नसबंदी आपरेशन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया है।
पुरूष नसबंदी आपरेशन को “स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा, जब पति का हो परिवार नियोजन में योगदान अच्छा” की थीम पर चलाया जाता रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के द्वारा बताया गया कि पुरूष नसबंदी में मात्र 10 मिनट का समय लगता है एवं नसबंदी के तुरंत बाद घर जा सकते है। पुरूष नसबंदी के पश्चात् सामान्य कार्य प्रारंभ कर सकते है। जिला बेमेतरा में पुरुष नसबंदी आपरेशन जिला चिकित्सालय बेमेतरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा में पुरूष नसबंदी ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की जाती है, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में हितग्राही को लेकर आने एवं जागरूकता के उद्देश्य से मोर मितान मोर संगवारी चौपाल के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ द्वारा लक्ष्य दंपत्ति की ग्रामवार सूची तैयार कर आयोजन किया जाता रहा है।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


