खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र बेमेतरा में आज दिनांक 27 फरवरी को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत गठित दल द्वारा वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम के आयोजन की पारगम्यता की जांच के लिए कृषि महाविद्यालय का मूल्यांकन एवं निरीक्षण का कार्य किया गया। इस तरह के कौशल विकास योजना का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं एवं पुरुषों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने का ध्यान रखना है जिससे विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक स्टारों और विभिन्न आयु समूह के वर्गों के बीच रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करना है जिससे उनमें स्वरोजगार का विकास हो।
इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर संदीप भंडारकर के मार्गदर्शन में कौशल विकास योजना के दल द्वारा कृषि महाविद्यालय का निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया उन्होंने कृषि महाविद्यालय में विभिन्न प्रयोगशालाओ, इक्विपमेंट एवं अन्य सुविधाओं का मूल्यांकन एवं निरीक्षण किया जिससे वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम को सुचारू रूप से चलाया जा सके। शासन द्वारा गठित इस टीम में रोशन वर्मा, सह प्राध्यापक कौशल विभाग, डॉ. श्याम सिंग, सह प्राध्यापक, पौध रोग विज्ञान विभाग, संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कवर्धा, राम कुमार साहू, सहायक प्राध्यापक पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, धनेश वर्मा, डॉ. जितेंद्र जोशी, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बेमेतरा, कुंती बंजारे, नोडल अधिकारी, राजेश्वरी कुर्रे सहायक नोडल अधिकारी रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय बेमेतरा उपस्थित रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”


