Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार जिले में नशीली दवाओं के दुरूपयोग को रोकने के लिए औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के मेडिकल स्टोर्स की छापेमार कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में स्वापक और मनः प्रभावी दवाओं की अवैध बिक्री व नशे के रूप में दुरूपयोग को रोकने के तथा मरीजों को गुणवत्तायुक्त औषधियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं की खरीदी बिक्री से संबधित दस्तावेज, अभिलेख और रजिस्टर की सघन जांच…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार अंतर्गत कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम कोयलारी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुशासन तिहार अंतर्गत प्रथम चरण में प्राप्त 04 हजार 649 आवेदनों में से 04 हजार 648 आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर आमजनों को राहत पहुंचाई गई। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में कोयलारी क्लस्टर अंतर्गत कोयलारी, सूरजपुरा, डिण्डौरी (चि.), फुलवारीकला, भालूखोंदरा, गोरखपुर, गातापार, रजपालपुर, मोहडण्डा, कलमीडीह, बरमपुर, उजियारपुर, नवागांव (ठे.) और चकला सहित 14 ग्राम पंचायतों के आमजन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार के अंतिम चरण के आखिरी दिन मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम लालाकापा में कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और लोगों को योजनाओं की जानकारी देने व पात्र लोगों को लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन सुशासन तिहार के अंतर्गत अंतिम चरण में जनता तक पंहुचकर समाधान शिविर लग रही है, लेकिन बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर की मूलभूत आवश्यकता विद्युत आपूर्ति का समाधान करने में असफल ही नहीं पूरी तरह से विफल साबित हुई है । इसकी बानगी शुक्रवार काे बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के पावर हाउस के आस-पास के इलाके में लगभग दिन भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही, इसे ठीक करने के लिए पंहुचे विभाग के लाइनमैन से लेकर तमाम जमीनी कर्मचारी विद्युत लाईन बंद कर अनेक विद्युत खंबे में फाल्ट ढूंढते रहे और विद्युत लाईन काे चालू करने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में एक जून से लेकर सात जून तक खाद्य विभाग बारिश को देखते हुए राशन कार्डधारियों को राहत देने के लिए तीन महीने का चांवल एक साथ देने की योजना बनाई है। इसके तहत चांवल उत्सव मनाए जाने की तैयारी प्रदेश स्तर पर की जा रही है। लेकिन विभाग यह उत्सव मना पाएगा इसको लेकर आशंका बनी हुई है । अब दबी जुबान अधिकारी भी कह रहे हैं कि चांवल उत्सव तब तक नहीं मनाया जा सकता है, जब तक राशन दुकानदार इसमें शामिल नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिले में संचालित…
1 करोड़ के ईनामी नक्सली देवजी के नाम उसकी पोती सुमा ने लिखा पत्र, परिवार के सदस्य आपका कर रहे इंतजार
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ मुठभेड़ में नक्सली संगठन का सरगना नंबाला केशव राव उर्फ बशव राजू के मारे जाने के बाद नक्सली संगठन के महासचिव की दौड़ में शामिल थिप्परी तिरुपति उर्फ देवजी, उम्र 61 वर्ष, निवासी: आंबेडकर नगर, कोरूतुला, जिला-करीमनगर, तेलंगाना, पद: प्रभारी सेंट्रल मिलिट्री कमेटी, सीआरबी सदस्य, इनामी 1 करोड़, के नाम उसकी पोती ने पत्र लिखा और वीडियो जारी किया। वह अपने दादा से वापस लौटने की अपील कर रही है, पत्र और वीडियो संदेश तेलगू भाषा में जारी किया गया है। पत्र और वीडियो संदेश में देवजी की पोती सुमा देवजी से कह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लिए तैयार किया गया विजन डाक्यूमेंट एक रोडमैप की तरह है, जिसमें लक्ष्य और दिशा-निर्देश स्पष्ट हैं। अधिकारी विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी तन्मयता और जिम्मेदारी के साथ इसे परिणाम तक ले जाएं। मुख्यमंत्री साय आज रायपुर और धमतरी जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के समापन पर कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान का यह सिलसिला थमना नहीं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। रिमझिम बारिश के बीच आज धमतरी के समाधान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नागरिकों की मांग पर 213 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्याें की सौगात दी। उन्होंने हाईटेक बस स्टैण्ड, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और तीन सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी। आज जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मिशन मोड में प्रदेश भर में पिछले 54 दिनों से संचालित सुशासन तिहार का आज धमतरी के पुराने कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित इस समाधान शिविर और समीक्षा बैठक के बाद समापन हो गया। मुख्यमंत्री साय ने धमतरी के समाधान शिविर में आमजनों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजनांदगांव जिले के ग्रामीण अंचल के शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं, जिससे परीक्षा परिणामों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घोटिया (विकासखंड डोंगरगढ़) में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए कुल 103 विद्यार्थियों की दर्ज संख्या है, परंतु स्वीकृत 11 पदों के विरुद्ध मात्र 03 व्याख्याता कार्यरत हैं एवं 08 पद रिक्त हैं। शिक्षकों की इस गंभीर कमी के कारण वर्ष 2024-25 में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 27.27 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं का परीक्षा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र सरकार की तरफ से नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम (FCI) की छत्तीसगढ़ राज्य परामर्शदात्री समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना और पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई है। यह दायित्व उन्हें तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है। अग्रवाल ने इस दायित्व के लिए भारत सरकार, उपभोक्ता मामले मंत्रालय तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि, यह नियुक्ति मेरे लिए गर्व…

