खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में एक जून से लेकर सात जून तक खाद्य विभाग बारिश को देखते हुए राशन कार्डधारियों को राहत देने के लिए तीन महीने का चांवल एक साथ देने की योजना बनाई है। इसके तहत चांवल उत्सव मनाए जाने की तैयारी प्रदेश स्तर पर की जा रही है। लेकिन विभाग यह उत्सव मना पाएगा इसको लेकर आशंका बनी हुई है । अब दबी जुबान अधिकारी भी कह रहे हैं कि चांवल उत्सव तब तक नहीं मनाया जा सकता है, जब तक राशन दुकानदार इसमें शामिल नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिले में संचालित पांच एजेंसियों के माध्यम से संचालित राशन दुकानदार अपनी सात सूत्रीय मांग को लेकर जिसमें 1. राज्य शासन, केन्द्र शासन के बराबर कमीशन दें। 2. लंबित बारदाना की राशि 2018 से 2024 तक की दिलाई जाए । 3. ई-पॉस का 21 रुपए कमीशन विक्रेताओं को दिया जाए। 4. ई-पॉस का सर्वर व वर्जन बदला जाए। 5. खाद्यान्न की कटौती का एम2 + पद्वति बंद किया जाए। 6. खाद्यान्न सूखत झड़त 5 प्रतिशत दिया जाए। 7. कमिशन की राशि हर माह दी जाए । उक्त मांग काे लेकर राशन विक्रेता कल्याण संघ एक जून से हड़ताल करने जा रहे हैं।
राशन विक्रेता कल्याण संघ के प्रदेश सह सचिव अजंबर सेठिया ने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन हमारी मांगों का पूरा करने के लिए अब तक कोई कवायद नहीं कर रहे हैं । राशन दुकानदार को हर महीने हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है । इसीलिए हम एक जून से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे है । इस हड़ताल के चलते जिले के लोगों को एक साथ तीन महीने का राशन नहीं मिल पाएगा । कई राशन दुकानदारों ने कहा कि तीन महीने का चांवल का भंडारण तो करवा दिया जाएगा लेकिन इसका वितरण जब तक मांग पूरी नहीं होती, नहीं किया जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें


