खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन सुशासन तिहार के अंतर्गत अंतिम चरण में जनता तक पंहुचकर समाधान शिविर लग रही है, लेकिन बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर की मूलभूत आवश्यकता विद्युत आपूर्ति का समाधान करने में असफल ही नहीं पूरी तरह से विफल साबित हुई है । इसकी बानगी शुक्रवार काे बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के पावर हाउस के आस-पास के इलाके में लगभग दिन भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही, इसे ठीक करने के लिए पंहुचे विभाग के लाइनमैन से लेकर तमाम जमीनी कर्मचारी विद्युत लाईन बंद कर अनेक विद्युत खंबे में फाल्ट ढूंढते रहे और विद्युत लाईन काे चालू करने पर पुन: बंद हाे जाती थी, यह सिलसिला दिन भर जारी रहते हुए। रात्री लगभग 9 बजे विद्युत की बहाली हुई । आज शनिवार सुबह से पुन: दाेपहर एक बजे तक बिजली गुल हाे गई। और बिजली के इस आंख मिचाैली का खेल जारी रहा । यहां यह कहना अनुचित नही हाेगा कि सुशासन तिहार का समाधान शिविर तब सार्थक होगा जब शहर की जनता को मूलभूत सुविधा मिल सके अन्यथा इस सुशासन तिहार के नाम से जितना भी ढाेल बजा लिया जावे, इसका नतीजा सिफर ही हाेगा।
गाैरतलब है कि सुशासन तिहार के समाधान शिविर में मूलभूत आवश्यकता निर्बाध विद्युत आपूर्ति की सार्वजनिक मांग की ओर किसी ने देखना तक उचित नही समझा । जब कि कुछ महीना पहले स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस समस्या को के निराकरण के लिए कहा गया था, बावजूद इसके निर्बाध विद्युत आपूर्ति की समस्या का निराकरण नही हुआ । विदित हाे कि इस समस्या का समाधान तब तक नही हाे सकता जब तक लाइनमैन से लेकर तमाम जमीनी कर्मचारी की कमी काे प्राईवेट विद्युत वितरण कंपनी पूरी नही करती है। वहीं तैनात ज्यादातर जमीनी कर्मचारियाे काे तकनीकी ज्ञान ना होना भी दिन भर लाइट गुल के रूप में जनता भुगत रही है । यह सिर्फ विगत दाे दिन की समस्या नही है, अपितु यह राेजाना बिजली गुल हाेने की की समस्या है। बरसात से पहले प्री-मानसून मेंटेनेंस के नाम पर बिजली गुल करने का क्रम शुरू हो जाता है, और यह क्रम मानसून पहुंचने तक अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाता है।
सीएसईबी के एई प्रदीप सिंह कंवर से हुई चर्चा में कुछ भी बताने से के लिए की हालत में नहीं दिखे, उन्होंने एक दिन पहले शुक्रवार काे दिन भर लाइट गुल होने एवं आज शनिवार काे सुबह से लाइट गुल हाेने का करण के संबध में पूछने पर सिर्फ ठीक करने की बात कहते हुए अपना फोन बंद कर दिया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना
- किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास
- गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बस्तर के युवा का हिमालय में परचम: 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव
- छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस
- निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश
- सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द – मुख्यमंत्री साय
- सेवा सेतु बना बरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र


