Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’
- बस्तर में जनगणना कार्य को प्रभावी बनाने दी जा रही स्व-गणना की जानकारी
- जनता की सुरक्षा के लिए प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित होने तक सुरक्षाबल तैनात रहेंगें – सुंदरराज पी.
- अबूझमाड़ सहित बस्तर के 497 गांवों में पहली बार मई से शुरू होगा राजस्व सर्वे
- बस्तर में ‘लाल आतंक’ के प्रतीकों का अंत: 1200 बलिदानियों की स्मृति में चमकेंगे “अमर बलिदानी स्मारक”
- सपनों को मिली उड़ान: सरगुजा की पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। “हर जन का बस एक ही सपना, अपनी भूमि पर पक्का घर हो अपना।“ इस ध्येय वाक्य को सरगुजा जिले के जनपद पंचायत सीतापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रायकेरा के सुखराम ने सच कर दिखाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) उनके जीवन में केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा की नई गारंटी बनकर आई है। दशकों का संघर्ष और कच्ची छत की मजबूरी सुखराम और उनका परिवार पिछले कई पीढ़ियों से रायकेरा में निवास कर रहा है। रोटी और कपड़े की बुनियादी जरूरतों को किसी तरह पूरा करने के बाद, एक पक्के मकान का सपना उनके…
उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिलाएं ईश्वर की अनुपम कृति हैं। ईश्वर ने उन्हें विशेष शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। महिलाओं ने अपनी लगन, मेहनत और काबिलियत से हर क्षेत्र में अपना स्थान बनाया है। हर क्षेत्र में उपलब्धियां और ऊंचाईयां हासिल की हैं। माताओं व बहनों का सम्मान एवं विशेष स्थान प्राचीन काल से हमारी संस्कृति और परंपरा में है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री…
मुख्यमंत्री से जशपुर जिले के सरपंचों ने की मुलाकात खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय के सभा कक्ष में जशपुर जिले से चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर आए सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।मुख्यमंत्री साय ने बड़ी आत्मीयता से सरपंचों से भेंट कर उनके क्षेत्र की स्थिति तथा विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ग्रामीण विकास में सरपंचों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं पंच के रूप में जनसेवा का कार्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग बालिका ने चक्रधरनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 मार्च की शाम आरोपी उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर ईला मॉल के पीछे एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ गलत हरकत की गई। बाद में आरोपी ने घटना…
9556 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत 10 करोड़ 42 लाख रुपये से अधिक की सहायता खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन आज महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में किया गया। सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 9 हजार 556 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 10 करोड़ 42 लाख 7 हजार 343 रूपए की राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर स्कूल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा से मुख्यमंत्री के सलाहकार(योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार) डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के समग्र विकास तथा विजन-2047 के तहत छत्तीसगढ़ के भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर दोनों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने राज्य के आर्थिक, सामाजिक तथा बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया । साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और दीर्घकालिक विकास रणनीतियों पर भी चर्चा…
इंद्रावती नदी पर बैराज की स्वीकृति पर जगदलपुर नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय में जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इंद्रावती नदी पर नए बैराज निर्माण की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस नए बैराज के माध्यम से जगदलपुर शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से हो पाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर में कई महत्वपूर्ण सिंचाई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय को 14 अप्रैल को महासमुंद जिले के बसना में आयोजित होने वाले फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती के अवसर पर आयोजित ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता और सामाजिक समरसता…
दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ नए एफआईआर दर्ज करने से रोकने और पुराने कायम हुए सभी मामलों में एक साथ जमानत देने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आप सत्ता के करीबी अफसर में शामिल थे और आपने वर्षों तक सत्ता का आनंद लिया है। यह मामला सरकारी धन के निजी हाथों में जाने का है। आपको कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की कांग्रेस सरकार के दौरान राज्य में तूती बोलती थी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंर्तगत सचिव पारा हीरानार में जादू-टोना के शक में एक ग्रामीण मेहरू यादव (55) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव में झाड़-फूंक और बड्डे का काम करता था। घटना के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि हत्या के वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस आज मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। इसके साथ ही विवेचना के दैरान इसमें शामिल दाे आरोपियों को पकड़ लिया…

