खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग बालिका ने चक्रधरनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 मार्च की शाम आरोपी उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर ईला मॉल के पीछे एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ गलत हरकत की गई। बाद में आरोपी ने घटना किसी को न बताने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विशाल सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर पुलिस की सख्त नजर है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति


